Gadar 2 के सेट से वायरल हुई वीडियो, तारा सिंह के एक्शन ने जीता फैंस का दिल

Gadar 2

Gadar 2 Viral Video: बॉलीवुड के दमदार कलाकर सनी देओल (Sunny Deol) इस समय अपनी फिल्म गदर 2 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अमीषा पटेल के साथ वो इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं और दर्शकों को बेसब्री से फिल्म का इंतजार है। साल 2001 में आई गदर ने दर्शकों को दीवाना बना दिया था। यही वजह है कि इसके सीक्वल को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट सांतवें आसमान पर है। एक बार फिर तारा सिंह और सकीना की लव स्टोरी में आने वाले ट्विस्ट देखने के लिए दर्शक बेताब हैं। इसी बीच फिल्म के सेट से शूटिंग की कुछ वीडियो सामने आई है। इसमें सनी देओल का शानदार एक्शन अवतार नजर आ रहा है।

अलग-अलग जगह हो रही Gadar 2 की शूटिंग

फिल्म की शूटिंग अलग-अलग जगहों पर की जा रही है। कई बार फिल्मों के सेट से तस्वीरें वायरल होती है और इस बार जो वीडियो आई है उसमें एक ट्रेन का सीन नजर आ रहा है। इस सीन को देखकर दर्शक ये अंदाजा लगा रहे हैं कि तारा सिंह लाहौर जाकर अपनी पत्नी सकीना और बेटे को वापस लेकर आने वाले हैं। जलती हुई गाड़ियों के बीच से निकलते हुए सनी देओल का एक्शन अवतार बहुत ही जबरदस्त है। इस वीडियो ने दर्शकों का दिन बना दिया है।

इस वीडियो को सनी के एक फैन पेज से शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा है गदर 2 की शूटिंग और वीडियो देखने के बाद फैंस के रिएक्शन लगातार सामने आ रहे हैं। फैंस सनी के एक्शन से खुश नजर आ रहे हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों ने फिल्म का बेसब्री से इंतजार होने की बात भी कही है।

बता दें कि 22 साल बाद अनिल शर्मा गदर 2 के साथ अपने शानदार कैरेक्टर तारा सिंह को वापस लेकर आ रहे हैं। अगले कुछ महीनों में फिल्म रिलीज होने के कयास लगाए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में ये फिल्म 11 अगस्त 2023 को रिलीज करने की बात कही जा रही है। इसी दिन फिल्म एनिमल भी रिलीज होने वाली है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews