Vijay Tamannaah Pics: इंटरनेट पर आग की तरह फैली विजय और तमन्ना की तस्वीरें, प्यार में डूबा नजर आया कपल

Vijay Tamannaah Pics

Vijay Tamannaah Pics Viral: तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा इन दिनों बॉलीवुड के गलियारे का सबसे चर्चित नाम बने हुए हैं। पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही फ्रंट पर इन दोनों की केमिस्ट्री की जमकर चर्चा हो रही है और यह हर किसी का ध्यान अपनी और खींच रहे हैं। लंबे समय से इनके डेटिंग की खबरें सामने आ रही थी और हाल ही में इन्होंने अपने रिश्ते को फैंस के सामने ऑफिशियल कर दिया है। पर्सनल जिंदगी में इन दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को बहुत पसंद आती है, लेकिन अब यह लस्ट स्टोरीज 2 के साथ अपनी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री पर्दे पर पेश करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।

इस फिल्म में तमन्ना और विजय के साथ नीना गुप्ता और काजोल समेत कई कलाकार नजर आने वाले हैं। मेकअप द्वारा कई सारे वीडियो अब तक शेयर किए जा चुके हैं जो फैंस को पसंद आ रहे हैं। फैंस पर से वीडियो की खुमारी उतरी भी नहीं थी कि अब तमन्ना और विजय की नई तस्वीरों ने इंटरनेट पर आग लगा दी है।

तमन्ना और विजय की तस्वीरें

नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से दोनों कलाकारों की कुछ तस्वीरें शेयर की है। यह फोटो उनकी आने वाली फिल्म लस्ट स्टोरीज 2 के प्रमोशन के लिए शेयर की गई है। तस्वीरों में रियल लाइफ कपल की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री बहुत ही हॉट नजर आ रही है। तस्वीरें शेयर करते हुए शानदार कैप्शन भी लिखा हुआ है। जिसमें कहा गया है कि इस बार विजय किसकी होगी लव या लस्ट।

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

शानदार है केमिस्ट्री

तमन्ना और विजय की तस्वीरों की पूरी सीरीज शेयर की गई है। जिसमें इन दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री बहुत ही शानदार दिखाई दे रही है। दोनों एक दूसरे के प्यार में खोए हुए दिखाई दे रहे हैं। दो पोस्ट की गई है, जिसमें से दूसरी पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, इस जोड़ी को देखने की तमन्ना सच होने जा रही है।

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

लव जर्नी पर बोले विजय

विजय वर्मा को कुछ समय पहले सोनाक्षी सिन्हा और गुलशन देवैया के साथ दहाड़ में देखा गया था। अब तमन्ना के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह बहुत ही खुशहाल जगह पर हैं और उनके जीवन में ढेर सारा प्यार फैला हुआ है। एक्टर ने तमन्ना और अपने बीच की कुछ कमेंट चीजों पर भी इशारा किया और बताया कि दोनों की अब तक की जर्नी काफी शानदार रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews