तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप के बाद फिर प्यार में पड़े Vijay Varma, दंगल गर्ल संग तस्वीरें वायरल

बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा एक बार फिर अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। गुस्ताख इश्क एक्ट्रेस फातिमा सना शेख के साथ उनके अफेयर की खबरें सामने आ रही है।
Vijay Varma

बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा को अपनी वर्सेटाइल एक्टिंग और यूनिक फिल्मों की वजह से दर्शकों के बीच काफी फेमस हैं। वो जब भी बड़े पर्दे पर आते हैं लोगों को अपना दीवाना बना लेते हैं। विजय अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में बने रहते हैं।

कुछ समय पहले विजय को एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में देखा जा रहा था। जब एक्ट्रेस के साथ उनका ब्रेकअप हुआ था तब भी काफी ज्यादा चर्चा हुई थी। विजय अब एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं क्योंकि उन्हें फिर से प्यार हो गया है। उनका नाम गुस्ताख इश्क में नजर आए एक्ट्रेस फातिमा सना शेख के साथ जुड़ रहा है।

फातिमा को डेट कर रहे हैं विजय

सेलिब्रिटीज की प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल जिंदगी के बारे में जानने के लिए दर्शक हमेशा उत्साहित रहते हैं। विजय की जिंदगी भी हमेशा चर्चा में बनी रहती है। वैसे भी किसी भी सितारे की लव लाइफ लोगों को हमेशा अट्रैक्ट करती हैं। गुस्ताख इश्क की शूटिंग के दौरान विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की नजदीकी हम काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। एक्ट्रेस में इंस्टाग्राम पर विजय के साथ कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में ये दोनों काफी कोजी नजर आ रहे हैं।

चर्चाओं ने पकड़ा तूल

जब से यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर सामने आई है लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। फैंस के बीच यह बात चल रही है की फिल्म में ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी यह दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए हैं। कमेंट सेक्शन पूरी तरह से दोनों अफेयर की बातों को लेकर भरा हुआ है। वैसे जब तक एक्टर्स की तरफ से कोई अधिकारी का अनाउंसमेंट नहीं होता तब तक कुछ भी कह पाना मुश्किल है। एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान जब विजय वर्मा के साथ फातिमा की डेटिंग की बातें हुई थी तब एक्ट्रेस ने इन्हें अफवाह बताया था। एक्टर ने अब तक इस मामले में चुप्पी साध रखी है।

कब आएगी फिल्म

फिल्म गुस्ताख इश्क की रिलीज की बात करें तो विजय और फातिमा की जोड़ी को आने वाले दिनों में इस फिल्म में देखा जाने वाला है। ये रोमांटिक ड्रामा 28 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इन दोनों के अलावा फिल्म में नसरुद्दीन शाह भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews