एक फिल्म के लिए कितने करोड़ चार्ज करते हैं विक्रांत मैसी? जानें कितनी है फिल्म 12th फेल एक्टर की नेटवर्थ

विक्रांत मैसी को अपनी फिल्म 12th फेल के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला है। चलिए आज एक्टर के करियर के बारे में जान लेते हैं।
Vikrant Massey

12वीं फेल एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) काफी चर्चा में बने हुए हैं। उनकी स्पेलिंग नहीं वैसे भी उन्हें दर्शकों के बीच बहुत पापुलैरिटी दिलाई। अब इसी की वजह से उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिलने जा रहा है। विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस बायोपिक फिल्म में एक्टर को आईपीएस मनोज शर्मा की भूमिका में देखा गया है।

आईपीएस मनोज शर्मा की करियर जर्नी और लव स्टोरी ने दर्शकों को काफी अट्रैक्ट किया है। शुक्रवार को इस फिल्म को अपना पहला नेशनल अवॉर्ड मिला। रिलीज के साथ ही इस फिल्म ने क्रिटिक्स और दर्शकों को बहुत प्रभावित किया था। पहले आज हम आपको एक्टर विक्रांत मैसी की लाइफ स्टोरी और नेटवर्थ के बारे में बता देते हैं।

टीवी के सितारे थे विक्रांत मैसी (Vikrant Massey)

विक्रांत मैसी ने टेलीविजन से अपने करियर की शुरुआत की थी। टीवी से बड़े पर्दे पर आकर वह दर्शकों के सबसे पसंदीदा सितारे बने। उन्हें छपाक, साबरमती रिपोर्ट और हसीन दिलरूबा जैसी फिल्मों में काम करते हुए देखा गया। बीते ही दिनों वो शनाया कपूर के साथ आंखों की गुस्ताखियां में नजर आए।

कैसी है 12th फेल की कहानी

इस फिल्म की कहानी आईपीएस मनोज कुमार शर्मा के जीवन पर बने हैं। अपनी पढ़ाई शुरू करते हैं और सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षा यूपीएससी की तैयारी करते हैं। इस फिल्म में भेदभाव, गरीबी, सामाजिक दबाव जैसे संवेदनशील मुद्दे बहुत गहरे तरीके से दिखाए गए हैं। विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में इस फिल्म में विक्रांत के साथ मेधा शंकर, विकास दिव्यकीर्ति, अनंत वी जोशी और प्रियांशु चटर्जी जैसे कलाकार नजर आए थे। जब से फिल्म रिलीज हुई है उसके बाद से इसके सीक्वल की चर्चा हो रही है लेकिन ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है।

कितनी है विक्रांत की फीस

विक्रांत मैसी की सैलरी की बात करें तो अपनी एक फिल्म के लिए वह 1 से 2 करोड रुपए फीस लेते हैं। 2025 में उनकी कुल संपत्ति की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये 20 से 25 करोड रुपए है। फिल्मों के अलावा वो ब्रांड एंडोर्समेंट से कमाई करते हैं। मड द्वीप पर समुद्र के किनारे एक्टर का आलीशान सा घर है, जहां से खूबसूरत नजारे दिखाई देते हैं। एक्टर के पास मर्सिडीज़ बेंज GLS, वोल्वो 590 और मारुति स्विफ्ट डिजायर जैसी शानदार कार का कलेक्शन है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews