थिएटर के बाद OTT पर होगी Wake Up Dead Man की एंट्री, जानें कब और कहां कर सकते हैं स्ट्रीम

हॉलीवुड की चर्चित फ्रेंचाइजी वेक अप डेड मैन की तीसरी किस्त जल्द ही रिलीज की जाएगी। थिएटर के बाद आप इसे ऑनलाइन भी देख सकते हैं।
Wake Up Dead Man

अगर आप फ़िल्में और वेब सीरीज देखने की शौकीन है तो जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाकर लोगों के बीच मशहूर हुए सुपरस्टार डेनियल क्रेग बड़े पर्दे पर एक शानदार फिल्म के साथ वापसी करने के लिए तैयार हैं। लंबे समय से उनकी आने वाले फिल्म वेक अप डेड मैन को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

अगर आप भी हॉलीवुड फिल्में देखने की शौकीन हैं तो इस फिल्म को ओटीटी पर देख सकेंगे। हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि थियेटर रिलीज के दो सप्ताह के बाद ही इसे ऑनलाइन रिलीज कर दिया जाएगा। चलिए जान लेते हैं कि आप इसे कब और कहां देख सकते हैं।

OTT पर रिलीज होगी Wake Up Dead Man

इस फिल्म को मशहूर निर्देशक रियान जॉनसन के निर्देशन में बनाया गया है। यह बहुत ही चर्चित हॉलीवुड फिल्मों में से एक है। फिल्म के डिजिटल पार्टनर का ऐलान काफी पहले कर दिया गया था। यह पार्टनर कोई और नहीं बल्कि नेटफ्लिक्स है, जिसने ओटीटी रिलीज की घोषणा की थी।

कब आएगी फिल्म

अगर आप भी सस्पेंस और  थ्रिलर से बनी इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो 12 दिसंबर को इसे ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। आपको बता दें कि यह फिल्म साल 2022 में आई ग्लास अनियन का स्टैंडअलोन सीक्वल है। इसके अलावा यह बैकअप डेड मैन की फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है। दर्शक इसे देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। बता दें कि केवल ओटीटी रिलीज की डेट ही नहीं बल्कि फर्स्ट लुक पोस्टर भी सामने आ गया है। जिसमें पूरी स्टार कास्ट को देखा जा सकता है।

थिएटर में कब आएगी

बता दें कि हॉलीवुड की फिल्म 26 नवंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में आपको डेनियल क्रेग लीड कैरेक्टर के तौर पर दिखाई देंगे। उनके साथ जेरेमी रेनर, ग्लेन क्लोज, जोश ओकॉर्नर, कैली स्पेनी जैसे कलाकार नजर आएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews