वॉर 2 को इतनी स्क्रीन पर किया जाएगा रिलीज, एडवांस बुकिंग में धमाल मचा रही फिल्म

बॉलीवुड फिल्म वॉर 2 फैंस के बीच मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है, जो कि अगस्त के महीने में रिलीज़ होने वाली है। इसमें जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।
War 2

14 अगस्त का दिन मूवी लवर के लिए बहुत ही ज्यादा स्पेशल रहने वाला है, क्योंकि इस दिन बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋतिक रोशन की मोस्ट अवेटेड फिल्म वॉर 2 रिलीज होने वाली है, जिसके लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर बॉलीवुड करने वाले हैं, इसलिए साउथ से लेकर पूरे देश भर में एक्साइटमेंट वाली मूवी बन चुकी है। बिग बजट वाली इस मूवी के रिलीज होने पर कितना धमाल बचेगा, यह तो बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने के बाद ही पता चल पाएगा।

फिल्म को लेकर एक के बाद एक लगातार अपडेट्स सामने आ रहे हैं। फिलहाल एक नया अपडेट सामने आया है, जब वार 2 के मार्क्स में भी कुछ धमाका करने की योजना बनाई है।

इतने स्क्रीन पर होगी रिलीज

अगस्त का महीना फिल्म सिनेमा लवर के लिए बहुत ही ज्यादा मजेदार रहने वाला है। इस महीने में एक साथ कई सारी बड़ी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं और हो रही हैं। हालांकि, यह तो महीने के अंत में ही पता चल पाएगा कि बॉलीवुड का सबसे अधिक कमाई करने वाली मूवी का सरताज किसे मिला है। फिलहाल, वॉर 2 की चर्चा ज्यादा हो रही है। लोग इस मूवी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बहुत ही लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में मार्क्स द्वारा फिल्म को बड़े पैमाने पर रिलीज करने की प्लानिंग चल रही है।

कल से शुरू होगी एडवांस बुकिंग

मीडिया सूत्रों की मानें तो हिंदी भाषा में इस फिल्म को 5000 स्क्रीन पर रिलीज किया जाएगा। आमतौर पर बेहद कम फिल्मों के साथ ऐसा होता है, जिन्हें इतनी ज्यादा स्क्रीन मिलती हो, लेकिन इस लिस्ट में वार 2 भी शामिल हो चुकी है। बता दें कि इस फिल्म को अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित किया गया है, जो कि देश ही नहीं बल्कि विश्व में भी धमाल मचाने के लिए तैयार है। एक्टर्स लगातार फिल्म को लेकर प्रमोशन करने में लगे हुए हैं। इसके क्रेज को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म सुपर डुपर हिट होने वाली है। एडवांस बुकिंग के आंकड़े देखा जाएं, तो यह भी काफी अच्छी होने वाली है, जो कि 11 अगस्त से शुरू हो जाएगी।

View this post on Instagram

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं, जो कि सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 2019 की फिल्म वॉर का सीक्वल है। जिसमें ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर लीड रोल में नजर आए थे। वहीं, इसके सीक्वल यानी वॉर 2 में जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews