वेब सीरीज दिल्ली क्राइम 2 का टीजर हुआ रिलीज, जानें कब देख पाएंगे

वेब सीरीज दिल्ली क्राइम 2 का टीजर हुआ रिलीज, जानें कब देख पाएंगे

नई दिल्ली,डेस्क रिपोर्ट। ‘दिल्ली क्राइम’ सीजन 2 (delhi crime 2) का टीजर रिलीज हो गया है। यह नेटफ्लिक्स का एक हिट वेब सीरीज है। इसके पहले सीजन को खूब सराहना मिली। हाल ही में नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। इस क्राइम ड्रामा वेब सीरीज में एक्ट्रेस शेफाली शाह ‘दिल्ली क्राइम’ में डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी के दमदार किरदार में नजर आईं जो कि शहर में बढ़ते क्राइम से परेशान हैं।

बता दें कि टीजर रिलीज के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘एक भयानक खतरे ने दिल्ली को चौंका दिया है। क्या दिल्ली पुलिस इस नई धमकी से निपटने के लिए तैयार है? दिल्ली क्राइम सीजन 2 जल्द ही आ रहा है।’

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

इस सीजन में शेफाली शाह के अलावा रसिका दुग्गल, राजेश तैलंग, आदिल हुसैन, अनुराग अरोड़ा, यशस्विनी दयामा, सिद्धार्थ भारद्वाज, गोपाल दत्त, डेन्जि़ल स्मिथ, तिलोत्तमा शोम, जतिन गोस्वामी, व्योम यादव और अंकित शर्मा नजर आएंगे। बता दें, दिल्ली क्राइम सीजन 2 का प्रीमियर 26 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews