Welcome To The Jungle का सेलिब्रेशन एंथम रिलीज, मस्ती भरे अंदाज में नजर आई पूरी टोली

वेलकम टू द जंगल का नया गाना दीवाने हैं, रिलीज कर दिया गया है। इस गाने पर पूरी स्टार कास्ट जमकर डांस कर रही है। विजुअल और साउंड भी कमाल का है।
Welcome To The Jungle

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इस समय अपनी आने वाली फिल्म वेलकम टू द जंगल को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। दर्शक इस कॉमेडी फिल्म को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं क्योंकि इसमें केवल अक्षय कुमार ही नहीं बल्कि सितारों की एक ऐसी फौज मौजूद है, जो अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग और एक्टिंग के लिए पहचानी जाती है।

फिल्म की रिलीज डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे मेकर्स इसके बारे में कोई ना कोई जानकारी दे रहे हैं। कभी फिल्म का कोई पोस्टर कभी टीजर और ट्रेलर तो कभी गाना रिलीज किया जा रहा है। शानदार ट्रेलर आने के बाद अब फिल्म का एक और गाना रिलीज कर दिया गया। यह एक सेलिब्रेशन एंथम के तौर पर धूम मचाने वाला है।

वेलकम टू द जंगल का नया गाना

फिल्म के मेकर्स ने बीते दिन ही ये जानकारी दी थी कि इसका गाना दीवाने हैं गुरुवार को रिलीज किया जाएगा। तय समय के मुताबिक इस मल्टी स्टारर फिल्म का यह शानदार गाना रिलीज कर दिया गया है। अक्षय कुमार ने इसे अपने आधिकारिक एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है।

बन सकता है सेलिब्रेशन एंथम

फिल्म के गाने दीवाने हैं को देखने पर यह साफ पता चल रहा है कि यह दर्शकों के बीच जश्न का माहौल बनाने वाला है। इसमें फिल्म की पूरी स्टार कास्ट एक साथ डांस करती हुई दिखाई दे रही है। रंग-बिरंगे विजुअल, मस्ती और साथ मिलकर जश्न मनाने का माहौल पूरे गाने में दिख रहा है। इसे देखकर आपको बॉलीवुड के उन पुराने गानों की याद आ जाएगी। जिसमें केवल डांस नहीं बल्कि लोगों के साथ खुशियां मनाने पर फोकस होता था।

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

शानदार है गाना

फिल्म के इस गाने को आनंद राज आनंद और अमृता फडणवीस ने अपनी आवाज में गाया है। म्यूजिक प्रोडक्शन विक्रम नागी का है और अरेंजमेंट प्रकाश पीटर्स ने तैयार किए हैं। गाने की शुरुआत में फियोनी शाह की मासूम आवाज सुनाई दे रही है। ये गाना दर्शकों से सीधा जुड़ने के उद्देश्य से बनाया गया है।

कब आ रही है फिल्म

फिल्म के गाने ने तो धूम मचा दी है। लेकिन अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म की रिलीज की बात करें तो 3 साल पहले अनाउंस हुई इस फिल्म की रिलीज डेट कई बार बदली जा चुकी है। 26 जून को यह सिनेमाघरों में पूरी तरह से दस्तक देने के लिए तैयार है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews