Welcome To The Jungle का मस्ती भरा टीजर रिलीज, 34 सितारों की फौज के साथ कॉमेडी का डोज लेकर आए अक्षय कुमार

अक्षय कुमार अपनी पूरी फौज के साथ वेलकम टू द जंगल से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। 34 सितारों से सजी हुई इस फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है।
Welcome To The Jungle

बॉलीवुड की एक और बड़ी फ्रेंचाइजी दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। ये फेमस फिल्म वेलकम की फ्रेंचाइजी है, जिसे वेलकम टू द जंगल के नाम से पेश किया जाने वाला है। लंबे समय से दर्शक इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

अब इस मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म का आधिकारिक टीजर रिलीज कर दिया गया है। इसके साथ बड़े पर्दे पर एक बार फिर पागलपन और ठहाकों से भरी हुई दुनिया की वापसी होने वाली है। चलिए जान लेते हैं कि टीजर में क्या है।

रिलीज हुआ वेलकम टू द जंगल का टीजर

इस फिल्म के साथ अक्षय कुमार एक बार फिर अपने कॉमेडी अवतार से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले हैं। भूत बांग्ला एक्टर एक बार फिर अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को लोटपोट करेंगे। जो टीचर सामने आया है उसमें अफरा तफरी से भरी हुई दुनिया देखने को मिल रही है। अक्षय कुमार सहित सारे सितारे जंगल में दिख रहे हैं और यहां पर एक फिल्म की शूटिंग चल रही है। इस बीच कॉमेडी का जमकर हंगामा होने वाला है।

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

फिल्म में दिखेंगे 34 सितारे

इस कॉमेडी ऑन नॉन स्टॉप एंटरटेनमेंट से सजी हुई फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, जैकलीन फर्नांडीज, दिशा पाटनी, लारा दत्ता, रवीना टंडन, फरीदा जलाल, परेश रावल, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, जॉनी लीवर, कृष्णा अभिषेक, राजपाल यादव, मुकेश तिवारी, दलेर मेहंदी, किकू शारदा, आफताब शिवदासानी, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, बिंदु दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडे, यशपाल शर्मा, मुकेश तिवारी, फिरोज खान, बृजेंद्र काला, पंकज धीर, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, आदित्य सिंह, जीतू वर्मा, वृही कोडवारा और भाग्य भानुशाली जैसे सितारे नजर आने वाले हैं।

कब आएगी फिल्म

अहमद खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म नाडियाडवाला, केप ऑफ गुड फिल्म, ऑल स्टार स्टूडियो 18 ने सीता फिल्म और राकेश डांग के साथ मिलकर तैयार की है। इसे 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews