2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगी कंगना रनौत? सोशल मीडिया पोस्ट से किया खुलासा

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut: कंगना रनौत बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक खूबसूरत एक्ट्रेस हैं जो हमेशा ही अपने बेबाक बयानों के चलते चर्चा में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर उन्हें किसी न किसी मुद्दे पर बात करते हुए देखा जाता है। कभी वह किसी सितारे के खिलाफ बोलती नजर आती हैं तो कभी राजनीति पर दिए गए बयानों के चलते चर्चा में रहती हैं। बीते कुछ दिनों से यह खबर लगातार सामने आ रही है कि वह लोकसभा चुनाव लड़ने वाली हैं। यह कहा जा रहा था कि वह चंडीगढ़ से चुनाव लड़ेंगी। जिस पर अब एक्ट्रेस ने खुद रिएक्शन दिया है।

एक्ट्रेस ने बताया सच

राजनीतिक मुद्दों पर कंगना को हमेशा ही राय रखते हुए देखा जाता है। पहले उन्होंने एक पोस्ट शेयर की थी जिसके बाद यह चर्चा चल रही थी कि वह लोकसभा चुनाव में राजनीति के मैदान में उतरने वाली हैं। कई सोशल मीडिया रिपोर्ट्स में तो यह दावा भी किया गया कि वह 2024 में किरण खेर की चंडीगढ़ सीट से उनकी जगह लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। खबरें सामने आने के बाद एक्ट्रेस को बधाइयां मिलना शुरू हो गई थी और इस बात की जमकर चर्चा की जा रही थी।

इन सभी को देखते हुए एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट शेयर करते हुए खबरों की सच्चाई के बारे में बताया है। एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में खबरों का खंडन किया है, जिससे यह जाहिर हो गया है कि वह 2024 के लोकसभा चुनाव में नहीं लड़ेंगी। उनके चुनाव लड़ने की जितनी भी खबरें सामने आ रही है सब अफवाह है।

Kangana Ranaut

एक्ट्रेस का वर्क फ्रंट

कंगना रनौत के बॉलीवुड करियर की बात करें तो फिलहाल वह काफी मुश्किलों में नजर आ रही हैं। एक के बाद एक उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो रही है। बीते दिनों रिलीज हुई फिल्म ‘तेजस’ भी सिनेमाघर में कमाल नहीं दिखा पाई है और यह अपना बजट भी नहीं निकाल सकी। उनकी पिछली फिल्मों का भी यही हाल रहा है। अब उन्हें ‘इमरजेंसी’ में इंदिरा गांधी का किरदार निभाते हुए देखा जाने वाला है। अपनी इस फिल्म से वह क्या कमाल दिखाती हैं यह देखने वाली बात होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews