कपिल शर्मा के कैफे पर हुआ था हमला, अब कॉमेडियन ने जारी किया मैसेज, लिखा- “नहीं मानेंगे हार”

अज्ञात हमलावरों ने उनके कस कैफे पर बुधवार की रात हमला कर दिया था, जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। वहीं, अब कपिल शर्मा ने मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है।
Kapil Sharma

भारतीय टीवी इंडस्ट्री के कॉमेडियन एक्टर कपिल शर्मा इन दिनों मीडिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल, अज्ञात हमलावरों ने उनके कस कैफे पर बुधवार की रात हमला कर दिया था, जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति कार के अंदर से बैठकर गोली चला रहा है, जिसने कम से कम 9 शॉर्ट्स कैफे की खिड़की पर मारे थे। गनीमत यह रही कि उस वक्त कोई भी स्टाफ या कस्टमर वहां मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ।

वहीं, अब कपिल शर्मा ने मामले को लेकर एक मैसेज लिखा है, जो वायरल हो रहा है। इस घटना से उनके फैंस भी काफी ज्यादा घबराए हुए हैं।

कपिल शर्मा ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, कपिल शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “हिंसा और सपनों का मिलन हार्टब्रेकिंग है।” इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस को धन्यवाद दिया क्योंकि उनका समर्थन उनके लिए स्ट्रेंथ है। उन्होंने आगे लिखा, “हमने इस कैफे को सिर्फ एक बिजनेस के रूप में नहीं, बल्कि लोगों के लिए सुकून भरा कोना बनाने के ख्वाब से खोला था, जहां काफी हो, बातचीत हो और हंसी मजाक वाला माहौल हो। लेकिन उन सपनों को गोलियों की आवाज से कुचल दिया गया, जो कि दिल तोड़ने वाला है। अभी हम इस सदमे को पचा नहीं पा रहे हैं, लेकिन हम हार नहीं मानेंगे।”

View this post on Instagram

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

करोड़ों लोगों को कर रहे इंटरटेन

बता दें कि लंबे समय से कपिल शर्मा अपनी कॉमेडी से करोड़ों लोगों को हंसाने का काम कर रहे हैं। यह उन लोगों के लिए थेरेपी है, जो अपने जीवन में दुखों का सामना करते हैं या किसी न किसी वजह से परेशान हैं। वह कपिल शर्मा के शो को देखकर स्ट्रेस फ्री हो जाते हैं। इस तरह की बातें फैंस हमेशा उनके शो पर करते हुए नजर आते हैं। ऐसे में कनाडा स्थित कैफे पर गोलीबारी करना, पूरी टीम और उनके फैंस के लिए बहुत बड़ा झटका है। इस कैफे को हाल ही में उन्होंने खोला था और इसका उद्घाटन करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर स्पेशल प्रमोशन वीडियो भी शेयर किया था। ऐसे में माना जा रहा है कि हो सकता है यही प्रमोशन उनके नुकसान की वजह बना हो।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews