आज बड़े पर्दे पर रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2, लोगों ने एक्स पर दी प्रतिक्रियाएं

यदि आप भी मूड को रिफ्रेश करना चाहते हैं, तो अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 जरूर देखने जाएं। रिव्यू से यह पता चलता है कि फिल्म कॉमेडी से भरपूर है और आपको मजा भी आएगा।
Son of Sardaar 2

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अजय देवगन बहुत ही शांति, सरल स्वभाव के हैं। जिन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर आज वह मुकाम हासिल किया है जहां से उन्हें पीछे मुड़कर देखने की जरूरत नहीं है। रोमांटिक, ड्रामा, एक्शन मूवी से लेकर हॉरर फिल्म कर चुके एक्टर किसी न किसी मुद्दे को लेकर लाइमलाइट में बने रहते हैं। इसके अलावा वह अपनी फैमिली के साथ भी अक्सर एयरपोर्ट, रेस्टोरेंट आदि में स्पॉट किए जाते हैं। अपनी फैमिली यानी काजल, युग और नैस के साथ वह एक खुशहाल जीवन जी रहे हैं। हर साल उनकी कोई ना कोई फिल्म भी रिलीज होती ही है।

इन दिनों वह सन ऑफ़ सरदार 2 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, जो की कॉमेडी, ड्रामा फिल्म का सीक्वल है। इस फिल्म के साथ वह बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं।

फिल्म हुई रिलीज

फिल्म का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा ने किया है। जब साल 2012 में यह फिल्म रिलीज हुई थी तब सभी कलाकारों ने अपनी एक्टिंग से लोगों को खूब हंसाया था, जिसके बाद फैंस इसके दूसरे पार्ट का भी बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फाइनली, जिनका इंतजार खत्म हुआ और आज यह फिल्म देशभर के बड़े पर्दों पर रिलीज हो चुकी है। इसमें अजय देवगन जस्सी रंधावा का किरदार निभा रहे हैं। इसके अलावा, फिल्म में मृणाल ठाकुर बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आई हैं, जिन्होंने मूवी में राबिया का किरदार निभाया है।

लोगों का जीता दिल

दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री काफी पसंद की जा रही है। मृणाल अजय देवगन के साथ पहली बार बड़े पर्दे पर स्क्रीन शेयर कर रही हैं, ऐसे में उनका अनुभव अपने को-स्टार के प्रति काफी रहा है। फिल्म में इन दोनों के अलावा रवि किशन, नीरू बाजवा, दीपक डोबरियाल भी नजर आए हैं जिनके किरदारों ने लोगों का दिल जीत लिया है। एक बार फिर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती हुई नजर आ रही है।

एक्स रिव्यू 

अजय देवगन के फैंस ने फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखा। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। आज हम आपको अजय देवगन की कॉमिक सीरीज पर उनके फैंस की राय के बारे में बताएंगे।

यूजर नाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर लिखा कि देसी कॉमेडी और पारंपरिक ड्रामा से भरपूर अजय देवगन का एक फूल ऑन शो। मृणाल ठाकुर बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनकी एक्टिंग ने सभी का ध्यान आकर्षित किया है। आप इस फिल्म को देख सकते हैं।

एक दूसरे यूज़र ने लिखा कि सन ऑफ सरदार 2 बहुत ही अच्छी फिल्म है। यह कॉमेडी से भरपूर है। ऐसे में आप अपने पर्सनल प्रॉब्लम्स को कुछ देर के लिए भूल जाएंगे। आप इस फैमिली के साथ भी बैठ कर देख सकते हैं। जरूर देखें।

एक यूजर ने लिखा कि अभी-अभी सन ऑफ सरदार 2 खत्म किया है। मैं इसे 4 स्टार देना चाहता हूं क्योंकि मुझे यह फिल्म बहुत अच्छी लगी। इसके सभी सीन बहुत ही मजेदार हैं। फिल्म में अजय देवगन और रवि किशन ने शानदार एक्टिंग की है। आप अपने परिवार के साथ जरूर देखें।

डेट बढ़ाया गया आगे

बता दें कि पहले यह फिल्म 25 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन पिछले महीने रिलीज हुई सैयारा फिल्म का क्रेज इतना अधिक था कि इस फिल्म के निदेशक ने इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया। और फाइनली, आज यह बड़े पर्दे पर दर्शकों के बीच आ चुकी है। फिलहाल पहले दिन इसका प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। अब आने वाले दिनों में इसका कलेक्शन कितना रहेगा यह तो वक्त ही बताएगा।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews