Hindi News

Yashoda Trailer: आज रिलीज होगा यशोदा फिल्म का ट्रेलर, वरुण धवन करेंगे हिंदी में लॉन्च

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
Yashoda Trailer: आज रिलीज होगा यशोदा फिल्म का ट्रेलर, वरुण धवन करेंगे हिंदी में लॉन्च

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट | सामंथा रूथ प्रभु की फिल्म (Yashoda Trailer) बनकर तैयार है और जल्द ही बड़े पर्दे पर इसे रिलीज किया जाएगा। जिसका Trailer आज शाम 5 बजकर 36 मिनट पर रिलीज किया जा रहा है। जिसके लिए अभी से ही फैंस टकटकी लगाए बैठे हैं। यह फिल्म अपने आप में अनोखा है। बता दें कि यह फिल्म सामंथा रूथ की यह पहली हिंदी थिएट्रिकल मूवी होगी। जिसके लिए अभिनेत्री काफी ज्यादा उत्साहित हैं। इस फिल्म को पूरे देशभर में 5 भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है। जिसका हिंदी Trailer बालीवुड अभिनेता वरुण धवन शेयर करेगें, तेलुगु में विजय देवरकोंडा, तमिल में सूर्या, कन्नड़ में रक्षित शेट्टी और मलयालम में दुलक्वेर सलमान इसे शेयर करेंगे। इस फिल्म को बड़े स्तर पर लाने की तैयारी चल रही है।

यह भी पढ़ें – Mandi Bhav: इंदौर में आज अनाज और सब्जी का दाम, देखें 27 अक्टूबर 2022 का मंडी भाव

Yashoda फिल्म पूरी तरह से एक्शन से भरा हुआ है। इस फिल्म में सामंथा रूथ मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं जबकि उनके साथ इस फिल्म में अभिनेता वरलक्ष्मी सरथकुमार, उन्नी मुकुंदन भी सहकलाकार की भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में सामंथा यशोदा का रोल प्ले कर रही हैं, जिसमें वो एक गर्भवती महिला का किरदार निभा रही हैं। बता दें कि यह फिल्म 11 नवंबर 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें – कर्मचारियों को जल्द मिलेगा तोहफा! महंगाई भत्ते में वृद्धि संभव, सैलरी में आएगा बंपर उछाल 

Yashoda फिल्म के निर्माता ने इस बात का खुलासा करते हुए बताया कि, कौन-सी भाषा में फिल्म के ट्रेलर को रिलीज किया जाएगा और उसे कौन-कौन करेगा। तेलुगु भाषा का ट्रेलर वहां के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा रिलीज करेंगे। कन्नड़ ट्रेलर 777 चार्ली फेम रक्षित शेट्टी रिलीज करने वाले हैं। मलयालम का ट्रेलर दुलकर सलमान और तमिल ट्रेलर सूर्या लॉन्च करेंगे। हिंदी भाषा का ट्रेलर वरुण धवन जारी करेंगे।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की खुबसुरत अदाकारा सामंथा रूथ प्रभु अपनी अभिनय के आधार पर लाखों लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। जिन्हें देखने के लिए उनके फैंस बेसब्री से उनका इंतजार करते हैं। ये अभी तक साउथ के सभी बड़ें सुपरस्टारर्स के साथ काम कर चुकी हैं। बता दें कि सामंथा का जन्म चेन्नई में हुआ था। जिन्हें बचपन से ही एक्टिंग, नाच-गाने का बहुत शौक था। इसलिए वो शुरू से ही स्कूल में डांस, नाटक, इत्यादि में भाग लिया करती थी। जिसके बाद साल साल 2010 में तमिल फिल्म से इंडस्ट्री में कदम रखा था। जिसके बाद धीरे-धारे कड़ी मेहनत कर आज एक मुकाम हासिल की है। बता दें कि अभिनेत्री ने साल 2017 में सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे से शादी रचाई। बीच में उन्हें काफी समय तक फिल्मों से ब्रेक भी लेना पड़ा था।

यह भी पढ़ें – MP: यात्री कृपया ध्यान दें, अक्टूबर नवंबर में भोपाल-जबलपुर से चलेगी 9 स्पेशल ट्रेनें, देखें रुट-शेड्यूल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews