उधार लिए कपड़े और ज्वेलरी पहनती हैं Zeenat Aman, सोशल मीडिया पोस्ट से यंगस्टर्स को दी सलाह

Zeenat Aman

Zeenat Aman: जीनत अमान बॉलीवुड इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने इंस्टाग्राम डेब्यू किया है और यहां से उन्हें फैंस को अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट देते हुए देखा जाता है। हाल ही में जीनत अमान ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। अपनी इस पोस्ट के जरिए उन्होंने यंग जनरेशन को सलाह दी है और हर तरफ इस बारे में चर्चा की जा रही है।

अपनी इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने बताया है कि वह किसी फंक्शन में शामिल होने के लिए उधार के कपड़े और ज्वेलरी पहनती हैं। उन्होंने यंग जनरेशन को यह सलाह दी है कि उन्हें कपड़े या ज्वेलरी खरीदने के लिए फालतू प्रेशर नहीं लेना चाहिए।

जीनत अमान की पोस्ट

जीनत अमान ने अपने बेटे और उनकी पार्टनर के साथ एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें उन्हें स्काई ब्लू कलर के सुंदर से सूट में देखा जा सकता है। इस तस्वीर के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा “मेरे पति के साथ मेरी शादी छुप कर हुई थी। हम घर से भाग गए थे और सिंगापुर में दो विटनेस के सामने शादी कर ली थी।”

View this post on Instagram

A post shared by Zeenat Aman (@thezeenataman)

आगे एक्ट्रेस ने कहा कि “मैं यह नहीं बोल सकती कि मैं बिग इंडियन वेडिंग की चकाचौंध से दूर रही हूं। कलर, उल्लास, म्यूजिक, फूड एक तरह से ये संक्रामक है। यह तस्वीर पिछले हफ्ते के एक शानदार फंक्शन की है। इसके साथ में आपको एक सीक्रेट बताना चाहती हूं।”

उधार लेकर पहनती हैं कपड़े

एक्ट्रेस ने बताया कि “मैं जितने भी फैंसी और डिजाइनर आउटफिट पहनती हूं वह उधार लिए हुए होते हैं। मैंने जो ज्वेलरी पहनी है वह विमल से लोन पर ली है और ब्लू कलर का यह शरारा मेरी बहुत अच्छी दोस्त मोहिनी छाबड़िया का है, जिसे पहनने के बाद मैं ड्राई क्लीन कराकर वापस भेज दूंगी।”

यंगस्टर्स को दी सलाह

अपनी इस पोस्ट में जीनत अमान ने यंगस्टर्स को सलाह भी दी है। एक्ट्रेस ने लिखा कि “यह बात में आप सब से इसीलिए शेयर कर रही हूं ताकि यंग लोग कपड़े खरीदने की बात पर किसी भी तरह का प्रेशर महसूस ना करें। वह सिलेब्रिटीज को डिज़ाइनर कपड़ों में देखते हैं और चाहते हैं कि खुद भी अच्छे दिखें। आप उधार लें, खर्च करें या खरीदें सबसे जरूरी यह है कि अपना बैंक बैलेंस खर्च न करें। आप जो पहनते हैं उसका आनंद लेते हैं इसलिए प्रेशर लेने की जरूरत नहीं है। मेरे लिए तो आराम ही असली कुंजी है, क्योंकि मैंने अपनी हाई हील्स उतार फैंकी है।”

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews