MP : चौथे कार्यकाल के 2 साल पूरे, सीएम शिवराज ने बुलाई बैठक, मंत्री-अधिकारी रहेंगे मौजूद, बड़ा फैसला संभव

Shivraj

सीएम शिवराज (CM Shivraj) आज उत्तराखंड दौरे पर हैं। वहां से लौटने के बाद MP मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय में आज बैठक बुलाई। इस बैठक में जहां सभी मंत्रीमंडल (Shivraj cabinet meeting) के सदस्य शामिल होंगे। इसके अलावा आईजी कमिश्नर, SP-कलेक्टर को भी इस बैठक में बने रहने के निर्देश दिए हैं। वर्चुअल तरीके से होने वाली इस बैठक में मुख्य सचिव, DGP सहित सभी विभागों के आला अधिकारी को भी मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं।

माना जा रहा है कि इस बैठक में सीएम शिवराज से कोई फैसला ले सकते है। इसके अलावा अधिकारी कर्मचारियों को कई निर्देश भी दिए जा सकते हैं। वहीं आगामी कार्यक्रम, योजना और निवेश जैसे मामले पर भी सीएम शिवराज दिशा निर्देश दे सकते हैं। इसके अलावा कई शासकीय योजना पर भी सीएम शिवराज बड़ा निर्देश दे सकते हैं। बता दे कि आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के चौथे कार्यकाल के 2 साल पूरे हुए हैं। इस दौरान सीएम प्रदेश वासियों के लिए कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं।

Read More : Government Job 2022 : Assistant Professor के 132 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें योग्यता व सैलेरी, 05 अप्रैल से पहले करें अप्लाई

इसके अलावा बीते दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी मंत्रियों को अपने अपने संबंधित क्षेत्र के रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए थे। माना जा रहा है कि आज मंत्रिमंडल की होने वाली बैठक में सभी मंत्रियों द्वारा रिपोर्ट कार्ड पेश किए जा सकते हैं। वहीं बीते कुछ दिनों से मुख्यमंत्री के तेवर काफी आक्रमक नजर आ रहे है।

इसलिए माना जा रहा है कि होने वाली बैठक में सीएम शिवराज प्रदेश के आतंकवाद और आपराधिक गतिविधि से जुड़े मामलों में भी कुछ अहम दिशा निर्देश दे सकते हैं। साथ ही चिंतन बैठक से पहले होने वाली मीटिंग में कई अहम मुद्दों पर भी चर्चा की जा सकती है। इसके अलावा चौथे कार्यकाल के 2 साल पूरे होने की खुशी में प्रदेश वासियों के लिए बड़ी बैठक में कोई बड़ा निर्णय भी लिया जा सकता है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews