MP: जबलपुर एक्सप्रेस समेत ये ट्रेनें मई तक रद्द, किराया होगा वापस, देखें शेड्यूल-रूट

mp rail news today

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।Indian Railway IRCTC. मध्य प्रदेश के रेलयात्रियों (MP Rail News) के लिए काम की खबर है। आज सोमवार 28 मार्च से 4 मई तक यानि 37 दिनों तक मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ जाने वाली भोपाल एवं जबलपुर मंडलों से संबंधित 4 जोड़ी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इसके तहत अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रतिदिन चलने वाली गाड़ी संख्या 18236/18235 भोपाल बिलासपुर भोपाल को आज 28 मार्च से लेकर 3 मई तक निरस्त किया गया है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 1 अप्रैल से लागू होगा ये नियम, रिटायरमेंट एज-सैलरी बढ़ेगी

सोमवार की सुबह अंबिकापुर से जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन रवाना हुई लेकिन मंगलवार से यह ट्रेन चार मई तक रद्द रहेगी। जबलपुर से आज दोपहर इस ट्रेन को कैंसिल कर दिया गया।  गाड़ी संख्या 18247 बिलासपुर रीवा को 28 मार्च से लेकर 3 मई तक, गाड़ी संख्या 18248 रीवा बिलासपुर को 28 मार्च से लेकर 4 मई तक, गाड़ी संख्या 11265 जबलपुर अंबिकापुर आज 28 मार्च से लेकर 3 मई तक और गाड़ी संख्या 11266 अंबिकापुर जबलपुर दिनांक 28 मार्च से लेकर 4 मई तक प्रतिदिन अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

यह भी पढ़े.. Weather Update: उत्तर भारत में हीट वेव की चेतावनी, 10 राज्यों में 29-30 मार्च तक बारिश का अलर्ट, जानें अपडेट

गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति संतरागाछी हमसफ़र एक्सप्रेस दिनांक 30 मार्च से 27 अप्रैल के बीच प्रत्येक बुधवार को तथा गाड़ी संख्या 22170 संतरागाछी रानी कमलापति हमसफ़र एक्सप्रेस 31 मार्च से लेकर 28 अप्रैल की अवधि में प्रत्येक गुरूवार को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी ।यह ट्रेनें अनूपपुर, कटनी, भोपाल और जबलपुर से होकर जाती है। खास बात ये है कि इन ट्रेनों के रद्द होने पर रेलवे द्वारा यात्रियों को टिकट का पूरा पैसा वापस मिलेगा। टिकट काउंटर से ली गई टिकट का रिफंड काउंटर से ही वापस मिलेगा और ऑनलाइन टिकिट बुकिंग का पैसा खाते में वापस होगा।

आज से मिलेंगे चादर-कंबल, 15 से ई-वाहन चार्जिंग की सुविधा

आज 28 मार्च से रानी कमलापति से चलने वाली शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस और रेवांचल एक्सप्रेस में चादर, कंबल, तकिया कवर और तौलिया की सुविधा मिलेगी। वही भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस में 29 मार्च से मंगलवार, भोपाल-सिंगरौली एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन में बुधवार से चादर कंबल मिलेंगे।हमसफर, अगरतला व संतरागाछी एक्सप्रेस ट्रेनों में भी इसी हफ्ते से सुविधा मिलेगी।वही रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर 15 अप्रैल से प्लेटफार्म एक व पांच पर ई-बाइक और कार चार्जिंग की सुविधा भी मिलेगी कर सकेंगे।वही वाहन चार्ज करने वाले लोगों को पार्किंग शुल्क से छूट दी जाएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews