CM के 5 बड़े ऐलान- कॉलेज में प्रवेश पर छात्राओं को मिलेंगे 25000, नीमच में भी खुलेगा मेडिकल कॉलेज

cm shivraj singh Chauhan

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। 8 मई मदर्स डे पर सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने प्रदेश को लेकर कई बड़े ऐलान किए। भोपाल में लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 के कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया कि कक्षा 12 वीं पास कर कॉलेज में प्रवेश लेने वाली लाड़ली लक्ष्मियों को 25000 रूपए दो किस्तों में अलग से दिए जाएंगे।डमिशन लेने पर 12500 और पढ़ाई करने पर दूसरी किश्त मिलेगी।

यह भी पढ़े.. Madhya Pradesh: शिवराज सरकार की बड़ी तैयारी, 35641 गांवों को जल्द मिलेगा लाभ

सीएम शिवराज ने कहा कि डॉक्टर बनने में प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में 7-8 लाख रूपए फीस लगती है। मेडिकल, IIT-IIM या किसी भी संस्थान में प्रवेश लेने पर लाड़ली लक्ष्मी की पूरी फीस राज्य सरकार भरेगी। हर साल 2 मई से 12 मई तक लाड़ली लक्ष्मी उत्सव मनाया जाएगा। लाड़ली ई-संवाद एप बनाया है, जिससे जरूरत पड़ने पर बेटियाँ मुझसे सीधे संवाद कर सकें। जिस पंचायत में लाड़लियों का सम्मान होगा, जहाँ एक भी बाल विवाह नहीं होगा, शाला में लाड़लियों का शत्-प्रतिशत प्रवेश होगा, कोई लाड़ली कुपोषित नहीं होगी और कोई भी बालिका अपराध घटित नहीं होगा, ऐसी ग्राम पंचायतों को लाड़ली लक्ष्मी पंचायत घोषित किया जाएगा।

बता दे कि लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत वर्ष 2007 से अब तक 42.08 लाख से अधिक बालिकाओं का रजिस्ट्रेशन हुआ है। कक्षा 6, कक्षा 9वीं, कक्षा 11वीं और कक्षा 12वीं में प्रवेशित 9.05 लाख बालिकाओं को 231.07 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति का वितरण किया गया।

यह भी पढ़े.. खतरे में MP के हजारों डॉक्टरों का पंजीयन! 15 मई लास्ट डेट, मेडिकल काउंसिल जारी करेगा नोटिस

वही मंदसौर में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त अंशदान से 270 करोड़ 59 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाले मेडिकल कॉलेज का भूमि-पूजन किया और ऐलान किया कि ग्राम पंचायत दलोदा को नगर पंचायत बनाने और 8 दिसंबर को मंदसौर का गौरव दिवस मनाने की घोषणा की।वही कहा कि मंदसौर के बाद अब नीमच में भी शीघ्र मेडिकल कॉलेज का भूमि-पूजन होगा पशुपतिनाथ की नगरी में शिवना नदी के शुद्धिकरण का अभियान चलया जाएगा। इसके लिए कार्य-योजना बनाकर राशि भी उपलब्ध कराई जायेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews