कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मिलेगा 119 फीसदी महंगाई भत्ता, 3 महीने के अंदर मिलेगा लाभ, जानें अपडेट

कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मिलेगा 119 फीसदी महंगाई भत्ता, 3 महीने के अंदर मिलेगा लाभ, जानें अपडेट

Employee dearness allowance : मकर संक्रांति और लोहड़ी से पहले पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है।कर्मचारियों को  राज्य की भगवंत मान सरकार 1 जुलाई 2015 से 119 प्रतिशत महंगाई भत्ता देगी। यह महंगाई भत्ता कर्मचारियों को 3 माह के भीतर दिया जाएगा । इसकी जानकारी पंजाब के अतिरिक्त महाधिवक्ता ने हाई कोर्ट में दी है। इस फैसले के बाद कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

दरअसल, बीते दिनों कुलजीत सिंह और अन्य सरकारी कर्मचारियों ने भत्ते जारी करने के मांग को लेकर हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की थी। याचिकाकर्ताओं ने समान स्थिति वाले कर्मचारियों को समानता के आधार पर भत्ता जारी करने की मांग भी की थी, इस पर न्यायमूर्ति अनिल क्षेत्रपाल ने कहा कि न केवल याचिकाकर्ताओं बल्कि समान रूप से स्थित अन्य सभी कर्मचारियों को 3 महीने की अवधि के भीतर लाभ प्रदान किया जाएगा क्योंकि कर्मचारियों के बीच भेदभाव नहीं किया जा सकता है।

हाई कोर्ट में हलफनामा 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्य सरकार की तरफ से एडिशनल एडवोकेट जनरल ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में इस संबंध में हलफनामा दिया है। राज्य के वकील ने जस्टिस अनिल क्षेत्रपाल की खंडपीठ के समक्ष स्वीकार किया कि सभी कर्मचारी लाभ के हकदार हैं।समान स्थिति वाले कर्मचारियों के साथ बिना किसी भेदभाव के समान व्यवहार किया जाना चाहिए।याचिकाकर्ताओं ने याचिका में अन्य बातों के अलावा समान स्थिति वाले कर्मचारियों के साथ समानता के आधार पर भत्ता जारी करने की मांग की थी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews