कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, इस दिन होगा दिसंबर के वेतन का भुगतान, जानें तारीख और नई अपडेट

state government

Employee Salary Payment 2023: हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों के लिए काम की खबर है। एक तरफ राज्य में एक बार फिर ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करने की प्रक्रिया जारी है, वही दूसरी तरफ राज्य के सरकारी कर्मचारियों की सैलरी को लेकर नवनिर्वाचित सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम ने कहा है कि कर्मचारियों को उनकी सैलरी हर बार की तरह पहली तारीख को ही मिलेगी।

दरअसल, पहले खबर आई थी कि इस बार कई राज्यों की तरह हिमाचल प्रदेश में भी दिसंबर की सैलरी समय से पहले जारी कर दी जाएगी। इसके बाद खबर आई कि छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने के बाद और वित्तीय स्थिति को देखते हुए अब वित्त विभाग ने वेतन की अलग-अलग तारीखें तय की हैं। वित्त विभाग ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को प्रस्तुति देकर बताया है कि राज्य की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं है।

राज्य सरकार  ने सरकारी कर्मचारियों को अलग-अलग तिथियों में वेतन की तैयारी के समाचारों का खंडन किया है। अलग-अलग तिथियों में वेतन देने संबंधी कोई भी निर्णय नहीं लिया गया है और यह समाचार पूरी तरह से भ्रामक एवं तथ्यहीन है। ताजा अपडेट ये है कि पहले की तरह सरकारी कर्मचारियों को अब भी एक तारीख को ही वेतन मिलेगा।सरकार की तरफ से कहा गया है कि कर्मचारियों को घबराने की आवश्यकता नहीं है, सभी सरकारी कर्मचारियों को पूर्व की भांति माह की प्रथम तिथि को ही वेतन मिलता रहेगा।

बता दे कि छठे वेतन आयोग की सिफारिशें मानने के बाद सरकार को हर महीने तनख्वाह देने के लिए 1 हजार 450 करोड़ की आवश्यकता है, इससे पहले यह खर्च करीब एक हजार करोड़ रुपए था।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews