पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर, पेंशन राशि में होगी वृद्धि, विभाग ने जारी की अधिसूचना, नवंबर में खाते में बढ़ेगी राशि

pm awas amount

शिमला, डेस्क रिपोर्ट। राज्य सरकार द्वारा 6th pay commission पेंशनर्स और पारिवारिक पेंशन भोगियों (pensioners-family pensioners) को बड़ा तोहफा दिया गया है। दरअसल उनके संशोधित मूल वेतन मूल पारिवारिक पेंशन में वृद्धि की गई है। पेंशन भत्ते में वृद्धि को लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। बता दें कि विधानसभा चुनावों से पहले राज्य सरकार के विभाग ने वेतन भत्ता देने की अधिसूचना जारी की है। 1 अक्टूबर 2022 को उपलब्ध कराया जाएगा।

दरअसल हिमाचल प्रदेश सरकार के वित्त विभाग ने पेंशनर्स के लिए नए वेतन व पेंशन भत्ता देने की अधिसूचना जारी किए संशोधित बेसिक पेंशन ने बेसिक फैमिली पेंशन के लिए निर्धारित की गई है उसमें 65 साल में 5 फीसद की वृद्धि 70 साल में 10 फीसद और 75 साल की उम्र में 15 फीसद पेंशन राशि उपलब्ध कराई जाएगी। 1 अक्टूबर से इसे लागू किया जायेगा।

Read More : SAHARA : सुब्रतो राय को गिरफ्तार करने फिर लखनऊ पहुंची दतिया पुलिस, निवेशकों से धोखाधड़ी का मामला

इससे पहले शुक्रवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना द्वारा इसे अधिसूचित किया गया है। पारिवारिक पेंशनरों और राज्य संवर्ग से संबंध रखने वाले अखिल भारतीय सेवा के पारिवारिक पेंशन भोगियों को संशोधित मूल पेंशन और मूल पारिवारिक पेंशन का लाभ दिया जाएगा। इनके पेंशन ने क्रमवार 5, 10 और 15% की वृद्धि देखने को मिलेगी। 65 से 80 वर्ष के आयु के पेंशनर्स इसका लाभ उठा पाएंगे। अधिसूचना जारी होने के बाद अक्टूबर के वेतन के साथ पेंशनर्स को नवंबर में पेंशन का लाभ दिया जाएगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews