कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए अच्छी खबर, द्विवार्षिक महंगाई राहत के साथ बढ़ेगी पेंशन, सीएम ने फिर दोहराया अपना वादा

Pensioners DR AND Pension Hike : आंध्र प्रदेश के कर्मचारियों- पेंशनरों के लिए अच्छी खबर है। राज्य के सीएम वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी ने पेंशनभोगियों को द्विवार्षिक महंगाई राहत के साथ पेंशन बढ़ाने का वादा एक बार फिर दोहराया है। इसके तहत पेंशनरों को पेंशन के रूप में आखिरी महीने के मूल का 50 प्रतिशत मिलेगा और हर साल दो डीआर के साथ इसे बढ़ाया जायेगा।

सीएम ने दोहराया अपना वादा

दरअसल,  मंगलवार को आंध्र प्रदेश के सीएम वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी ने मंगलवार को नयी गारंटीकृत पेंशन योजना (जीपीएस) के तहत सभी पात्र सेवानिवृत्त कर्मचारियों को द्विवार्षिक महंगाई राहत (DR Hike) के साथ पेंशन बढ़ाने का वादा दोहराया।उन्होंने इस प्रतिबद्धता को विभिन्न सरकारी कर्मचारी संघों के नेताओं के प्रति दोहराया, जिन्होंने मंगलवार को उनके कैंप कार्यालय में उनसे मुलाकात की थी।बता दे कि आंध्र प्रदेश मंत्रिमंडल ने सात जून को जीपीएस को मंजूरी दी थी।

पुरानी पेंशन की तर्ज पर इस तरह मिलेगा लाभ

राज्य सरकार द्वारा साझा की गई एक प्रेस विज्ञप्ति में सीएम के हवाले से कहा गया है आपको पेंशन के रूप में आखिरी महीने के मूल का 50 प्रतिशत मिलेगा और हर साल दो डीआर के साथ इसे बढ़ाया जायेगा। वाईएसआरसीपी सरकार ने जीपीएस, डीआर और अंतिम आहरित मूल राशि के 50 प्रतिशत की गारंटी पेंशन देने का वादा किया है और ऐसा 2003 के बाद से किसी अन्य सरकार ने नहीं किया है।

महंगाई राहत में भी होगी वृद्धि

राज्य सरकार द्वारा साझा की गई एक प्रेस विज्ञप्ति  में आगे लिखा गया है कि जीपीएस में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की कुछ विशेषताएं हैं जो कर्मचारियों-पेंशनरों के साथ-साथ सरकार के लिए भी लाभदायक होगी।  सेवानिवृत्ति के कई वर्षों के बाद भी, उनके जीवन स्तर की रक्षा के लिए डीआर को मुद्रास्फीति की दर के साथ जोड़ा जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews