कर्मचारियों को फिर मिल सकती है गुड न्यूज, वेतन में इतनी वृद्धि संभव, 90 हजार तक बढ़ेगी सैलरी! जानें कैसे?

employees loan

7th Pay Commission Employee Salary Hike: केन्द्रीय कर्मचारियों के 18 महीने के डीए एरियर पर भले ही अबतक फैसला नहीं हो पाया है, लेकिन एक बार फिर 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ने की अटकलें तेज है। इसी बीच खबर आ रही है कि कर्मचारियों की बेसिक सैलरी बढ़ाने को लेकर जल्द फिटमेंट फैक्टर पर भी कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।हालांकि अभी तक सरकार की तरफ से इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आगामी चुनावों को देखते हुए कर्मचारियों की मांग मानते हुए मोदी सरकार फिटमेंट फैक्टर पर विचार कर सकती है।

वर्तमान में 2.57 फीसदी का लाभ

मीडिया रिपोर्टस की मानें तो महंगाई भत्ते के बाद केन्द्र की मोदी सरकार फिटमेंट फैक्टर पर भी विचार कर सकती है।वर्तमान में फिटमेंट फैक्टर 2.57 फीसदी है जिसे 3.00 या 3.68 फीसदी तक बढ़ाया जा सकता है, इससे कर्मचारियों की सैलरी में ढ़ाई गुना वृद्धि होगी। इससे कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में सीधे 8000 का इजाफा होगा यानि बेसिक सैलरी 18000 से बढ़कर 26000 हो जाएगी।   संभावना है कि इसकी घोषणा 2023-24 में की जा सकती है और नए सरकार बनने पर 2026 से इसे लागू किया जा सकता है।

2016 में हुआ था रिवाइज

दरअसल, लंबे समय से सरकारी कर्मचारी 8वें वेतन आयोग को लाने या फिटमेंट फैक्टर को 3.68 फीसदी बढाने की मांग कर रहे है, बीते दिनों कयास लगाए जा रहे थे कि बजट में इसका कोई ऐलान हो सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, अब संभावना जताई जा रही है कि आगामी चुनावों को देखते हुए इस पर कोई विचार किया जा सकता है।चर्चा तो ये भी है कि कर्मचारियों की सैलरी बढाने को लेकर भी सरकार नया फॉर्मूला ला सकती है। इसका लाभ 53 लाख कर्मचारियों को होगा। इससे पहले सरकार ने 2016 में फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाया था और इसी साल से 7th pay commission को भी लागू किया गया था।

3.00 या 3.68 फीसदी वृद्धि होने पर सैलरी कैलकुलेशन

7वें वेतन आयोग में जो Pay matrix बने है वे Fitment factor पर बेस्‍ड हैं, ऐसे में कर्मचारियों को मिलने वाली सैलरी में फिटमेंट फैक्टर का अहम रोल माना जाता है। इससे केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में करीब ढाई गुना से अधिक की वृद्धि होती है।

उदाहरण के तौर पर, यदि किसी केंद्रीय कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपए है, तो भत्तों को छोड़कर उसकी सैलरी 18,000 X 2.57= 46,260 रुपए का लाभ होगा।

3.68 होने पर सैलरी 95,680 रुपये (26000 X 3.68 = 95,680) हो जाएगी यानि सैलरी में 49,420 रुपए लाभ मिलेगा। 3 गुना फिटमेंट फैक्टर होने पर सैलरी 21000 X 3 = 63,000 रुपये होगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews