कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर! डीए एरियर पर नई अपडेट, 3 किस्तों में भुगतान की संभावना, खाते में आएगी मोटी राशि

2000 Rupee Note Exchange,

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों ( 7th Pay Commission Central Government employees) के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से अटके 18 महीने के डीए एरियर का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है।ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नए साल से पहले डीए एरियर पर बड़ा फैसला हो सकता है, इसके ल‍िए कैबिनेट सेक्रेटरी के साथ जल्द कर्मचारी और पेंशनर्स यूनियन के प्रतिनिधियों की बैठक हो सकती है, इसके लिए समय तय हो चुका है।हालांकि अभी सरकार की तरफ से कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

यह भी पढ़े..MP Weather: पश्चिमी विक्षोभ समेत 3 सिस्टम एक्टिव, छाएंगे बादल, बारिश के आसार, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

खबर है कि पेंशनर्स और कर्मचारी संघ के दबाव के चलते केंद्र के कैबिनेट सचिव ने डीए बकाया के मुद्दे पर चर्चा करने को तैयार है। इस बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों व पेंशनभोगियों के संघ के प्रतिनिधि कैबिनेट सचिव के साथ बैठक कर डीए के बकाया भुगतान की मांग करेंगे। हाल ही में ‘स्टाफ साइड’ की राष्ट्रीय परिषद के सचिव शिव गोपाल मिश्रा ने भी कैबिनेट सेक्रेटरी एवं नेशनल काउंसिल (जेसीएम) के चेयरमैन को पत्र लिखकर ‘एरियर (18 Month DA Arrears ) तुरंत जारी करने की मांग की थी।

वही पेंशनर्स ने यह अपील की थी कि वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) को रोके गए DA/DR के एरियर को देना चाहिए, इस पर तत्काल कार्रवाई पर हम अत्यंत आभारी रहेंगे।संभावना जताई जा रही है कि कर्मचारियों के बढ़ते दबाव के बाद केन्द्र सरकार  जुलाई 2020 से  जनवरी 2021 तक के बकाया एरियर पर नवंबर में फैसला ले सकती है। बैठक में सहमति बनने के बाद ड्राफ्ट तैयार कर कैबिनेट में पेश किया जा सकता है। चर्चा तो यह भी है कि एरियर का भुगतान 3 किस्तों में किया जाएगा या फिर एक बार 1.50 लाख तक भी भुगतान पर सहमति बन सकती है। अब कर्मचारियों की मांग पर सरकार क्या फैसला लेती है और कितनी राशि देगी या फिर अन्य कोई हल निकलेगा, यह तो बैठक में होने वाली चर्चा पर निर्भर करेगा।

यह भी पढ़े..MP: राज्य सरकार की बड़ी तैयारी, कार्य निरंतर जारी, 5 जिले लक्ष्य के निकट, मिलेगा आंगनवाड़ियों-स्कूल को भी लाभ

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्रीय कर्मचारियों को उनकी सैलरी बैंड के अनुसार एरियर मिलेगा। नेशनल काउंसिल ऑफ जेसीएम के शिवगोपाल मिश्रा का कहना है कि लेवल-1 के कर्मचारियों का DA एरियर 11,880 रुपए से लेकर 37,554 रुपए, लेवल-13 (7TH CPC बेसिक पे-स्केल 1,23,100 रुपए से 2,15,900 रुपए) या लेवल-14 (पे-स्केल) को 1,44,200 रुपए से 2,18,200 रुपए का भुगतान किया जा सकता है। इसमें जनवरी 2020 के 4320 रुपए , जून 2020 के 3240 रुपए और जनवरी 2021 के 4320 रुपए शामिल होंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews