फिर बढ़ेगा कर्मचारियों का वेतन, 18 महीने के बकाए एरियर्स पर आई बड़ी अपडेट

government employees salary

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। केंद्र सरकार के 7th pay commission कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर है! महंगाई भत्ता (DA) को 1 जुलाई से बढ़ाकर 31 फीसदी करने के बाद अब सरकार अपने कर्मचारियों को 4 महीने का DA देगी।18 महीने से लंबित डीए बकाया (DA Arrears) जारी करने के निर्णय की घोषणा अभी नहीं की गई है, लेकिन जल्द ही होने की उम्मीद है। उम्मीद की जा रही है कि क्रिसमस और नए साल से पहले दिसंबर में केंद्रीय कर्मचारियों के डीए बकाया पर फैसला हो सकता है।

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी

7वें वेतन आयोग के तहत केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए 31% DA के अलावा कई तरह के लाभ प्रदान किए हैं। नेशनल काउंसिल ऑफ ज्वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (जेसीएम) के सचिव (स्टाफ साइड) शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि परिषद ने सरकार के सामने मांग की है कि डीए बहाल करते हुए 18 माह से लंबित डीए एरियर का एकमुश्त भुगतान भी किया जाना चाहिए। उम्मीद है कि दिसंबर में डीए बकाया के मामले पर कैबिनेट सचिव से चर्चा हो सकती है।

Read More: एक्शन में भिंड कलेक्टर, CM हेल्प लाइन में शिकायतों का निराकरण न करना अधिकारियों को पड़ा भारी

डीए एरियर का एकमुश्त पूरा भुगतान

गौरतलब है कि वित्त मंत्रालय, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग और व्यय विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त सलाहकार तंत्र (जेसीएम) की जल्द ही बैठक होगी। इसमें डीए एरियर के एकमुश्त भुगतान पर चर्चा होने की संभावना है।

केंद्रीय कर्मचारियों को कितना मिलेगा डीए एरियर?

नेशनल काउंसिल ऑफ ज्वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (जेसीएम) के सचिव शिव गोपाल मिश्रा के मुताबिक लेवल-1 के कर्मचारियों का डीए बकाया 11,880 रुपये से 37,000 रुपये के बीच होगा. वहीं, लेवल-13 के कर्मचारियों को 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये डीए एरियर के तौर पर मिलेगा। संसद के मानसून सत्र में केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया कि महंगाई भत्ता (डीए) बहाल किया जा रहा है.

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews