कर्मचारियों-पेंशनरों को मिलेगी 2 गुड न्यूज! DA में फिर वृद्धि संभव, एरियर पर भी फैसला जल्द, सैलरी में आएगा बंपर उछाल

minimum wage

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। जनवरी 2023 में केंद्रीय कर्मचारियों-पेंशनरों (Central Government employees) की सैलरी और पेंशन में फिर बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। नए साल में कर्मचारियों का एक बार फिर महंगाई भत्ता बढ़ सकता है। यह अनुमान सितंबर में जारी AICPI इंडेक्स के आंकड़ों में वृद्धि से लगाया गया है।वही संभावना जताई जा रही है कि दिसंबर से पहले 18 महीने के डीए एरियर पर फैसला हो सकता है,इस संबंध में जल्द एक बड़ी बैठक हो सकती है, हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

यह भी पढ़े..MP: राज्य सरकार की बड़ी तैयारी, बदलेगा भर्ती नियम, वित्त विभाग को भेजा प्रस्ताव, भरे जाएंगे 1 लाख पद

दरअसल, केंद्र सरकार की ओर से साल में दो बार केन्द्रीय कर्मचारियों-पेंशनरों का महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में इजाफा किया जाता है। प्रत्‍येक छह महीने में डीए में वृद्धि होती है और कितनी बढ़ोतरी होगी, यह AICPI इंडेक्स के आंकड़ों पर न‍िर्भर करता है। हाल ही में लेबर म‍िन‍िस्‍ट्री की तरफ से जारी सितंबर AICPI इंडेक्स के आंकड़े जारी किए गए है, जिसमें 1.1 अंक की वृद्धि के बाद यह बढ़कर 131.3 पर पहुंच गया है, ऐसे में संकेत मिल रहे है कि जनवरी 2023 में फिर करीब 4% तक की डीए में वृद्धि हो सकती है।इसका लाभ 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनधारकों को मिलेगा।

नियमानुसार जनवरी और जुलाई 2022 के महंगाई भत्ते की घोषणा हो चुकी है और अब अगली वृद्धि 2023 में होना है। वर्तमान में केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 38% है, इसका लाभ 1 जुलाई 2022 से मिल रहा है।AICPI इंडेक्स के आंकड़ों में जबरदस्त तेजी के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि अब जनवरी 2023 में डीए 38 प्रतिशत से बढ़कर 42 प्रतिशत तक पहुंच सकता है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इससे सैलरी में 27312 रुपए का इजाफा होगा।इसका ऐलान बजट सत्र के बाद मार्च 2023 में होली के आसपास हो सकता है।डीए बढते ही अन्य भत्तों में भी इजाफा होगा।

यह भी पढ़े..रिटायरमेंट के बाद मिलेगी 50 हजार पेंशन, ऐसे उठा सकते है लाभ, जानें नियम और पात्रता

इसके अलावा डीए एरियर पर भी नए साल से पहले फैसले होने की उम्मीद जताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लंबे समय से अटके डीए एरियर पर नवंबर-दिसंबर में फैसला लिया सकता है,  इसके ल‍िए कैबिनेट सेक्रेटरी के साथ जल्द कर्मचारी और पेंशनर्स यूनियन के प्रतिनिधियों की बैठक हो सकती है। इस संबंध में बीते महीनों नेशनल काउंसिल के सचिव (स्‍टाफ साइड) ने कैबिनेट सचिव और नेशनल काउंसिल के अध्यक्ष को एक पत्र भेजा था और पेंशनर्स ने इस मुद्दे को पीएम मोदी से जल्द से जल्द हल करने की अपील की थी, ऐसे में संभावना है कि नए साल से पहले डीए एरियर पर बड़ा फैसला हो सकता है

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बैठक में सहमति बनने के बाद ड्राफ्ट तैयार कर कैबिनेट में पेश किया जा सकता है। चर्चा तो यह भी है कि एरियर का भुगतान 3 किस्तों में किया जाएगा या फिर एक बार 1.50 लाख तक भी भुगतान पर सहमति बन सकती है। अगर भुगतान होता है तो कर्मचारियों को उनकी सैलरी बैंड के अनुसार एरियर मिलेगा।लेवल-13 (7TH CPC बेसिक पे-स्केल 1,23,100 रुपए से 2,15,900 रुपए) या लेवल-14 (पे-स्केल) के लिए कैलकुलेशन की जाएगी तो एक कर्मचारी के हाथ में डीए एरियर का 1,44,200 रुपए से 2,18,200 रुपए का भुगतान किया जाएगा।

यह भी पढ़े..सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, अब मिलेगी ये खास सुविधा, नवबंर से शुरू होगी प्रक्रिया, मिलेगा लाभ

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews