करोड़ों किसानों का इंतजार जल्द होगा खत्म, इस दिन खाते में आएंगे 2000-2000 रुपए! जानें PM Kisan की 15वीं किस्त पर ताजा अपडेट

pm kisan 15th kisht

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15 Installment : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की किसानों के लिए चलाई जा रही कई योजनाओं में से एक बड़ी योजना है। इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपये की राशि दी जाती है। यह राशि हर 4 माह में 3 किस्तों में मिलती है। हर किस्त में किसान को 2,000 रुपये की राशि दी जाती है। इस योजना में मिलने वाली राशि किसानों के अकाउंट में डायरेक्ट जमा होती है।अब तक मोदी सरकार द्वारा किसानों को 14 किस्तें भेजी जा चुकी है और अब 15वीं किस्त जारी की जानी है।

कब आएगी पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त

पीएम किसान योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच , दूसरी अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच दी जाती है, ऐसे में संभावना है कि दिवाली के बाद 8 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में 30 नंवबर से पहले अगली किस्त के 2000-2000 रुपए  खातों में भेजे जा सकते है।यह राशि केवल उन्हीं किसानों को मिलेगी जिन्होंने eKYC, भू सत्यापन और आधार लिंक की प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। हालांकि फाइनल डेट की अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

जल्द पूरे करें ये तीन काम

  • गड़बड़ी और फर्जीवाड़े को देखते हुए पीएम किसान योजना की किस्तों का लाभ लेने के लिए मोदी सरकार ने 3 दस्तावेजों को अनिवार्य किया है, ऐसे 15वीं किस्त का लाभ लेने के लिए आपको ई-केवाईसी करवाना जरूरी है।
  • अगर आप ये नहीं करवाते हैं, तो आपकी किस्त अटकना तय है। नियमों के तहत योजना से जुड़े प्रत्येक लाभार्थी के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है।
  • इसके अलावा भू सत्यापन और बैंक खाते से आधार लिंक करवाना भी अनिवार्य है, अन्यथा किस्त से वंचित रह सकते है।
  • भरे गए आवेदन फॉर्म को भी अच्छी तरह से चेक कर लें, ताकी कोई जेंडर की गलती, नाम की गलती, आधार नंबर में गलती न हो, अन्यथा किस्त रुक सकती हैं।

हेल्पलाइन नंबर जारी

  • पीएम किसान योजना संबंधी किसी भी तरह की समस्या पर ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं।
  • हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 के जरिए कॉन्टेक्ट कर सकते हैं।
  • 15वीं किस्त ट्रांसफर किए जाने के बाद भी अगर किसी लाभार्थी के खाते में राशि का स्टेटस ना दिखाई दे तो आप आधिकारिक वेबसाइट @ pmkisan.gov.in पर पीएम किसान लाभार्थी सूची 2023 को चेक करके इसके बारे में जानकारी कर सकते हैं कि आपके खाते में पैसे क्यों ट्रांसफर नहीं किए गए हैं।

घर बैठें कैसे करें eKYC

  • पीएम-किसान की आधिकारिक वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज के दाएं तरफ ईकेवाईसी विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब अपना आधार कार्ड नंबर और कैप्चा कोड डालें और सर्च पर क्लिक करें।
  • आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • ‘Get OTP’ पर क्लिक करें और दिए गए बॉक्स में OTP दर्ज करें।

कैसे चेक करें ताजा स्टेटस

  • सबसे पहले किसान आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Farmers Corner के सेक्शन में जाएं।
  • अब किसान Beneficiary List पर क्लिक करें।इसके बाद किसान अपने राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव का नाम दर्ज करें।
  • अब Get Report पर क्लिक करें और लिस्ट में अपना नाम चेक कर लें।
  • यदि ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिंडिंग के आगे ‘NO’ लिखा है। इसका मतलब है कि आप पीएम किसान योजना के पात्र नहीं है।
  • अगर इन तीनों के आगे ‘YES’ लिखा है, तो आपको किस्त का लाभ मिल सकता है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews