करोड़ों किसानों को जल्द मिलेगा दिवाली गिफ्ट, इस दिन खाते में आएंगे 15वीं किस्त के 2000? जानें PM Kisan की अगली किस्त पर अपडेट

pm kisan 15th kisht

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15 Installment : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के करोड़ों लाभार्थियों को जल्द दिवाली गिफ्ट मिलने वाला है, अगली किस्त जल्द जारी होने वाली है। केन्द्रीय कर्मचारियों को 4 फीसदी महंगाई भत्ता और रबी सीजन की 6 फसलों का न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य (एमएसपी) 7 प्रतिशत तक बढ़ाने के बाद कयास लगाए जा रहे है कि केन्द्र की मोदी पांच राज्यों के मतदान से पहले पीएम किसान योजना की 15 किस्त के 2000-2000 रुपए भी जल्द जारी कर सकती है, हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टी होना बाकी है।

क्या कहता है पीएम किसान योजना का नियम

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की किसानों के लिए एक बड़ी योजना है। इस योजना में किसानों को सालाना 6,000 रुपये की राशि दी जाती है। यह राशि हर 4 माह में 3 किस्तों में मिलती है। हर किस्त में किसान को 2,000 रुपये की राशि दी जाती है। इस योजना में मिलने वाली राशि किसानों के अकाउंट में डायरेक्ट जमा होती है। पीएम किसान योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच , दूसरी अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच दी जाती है, ऐसे में संभावना है कि नंवबर के पहले सप्ताह में अगली किस्त के 2000 रुपए किसानों के खाते में भेजे जा सकते है। हालांकि किस्त की फाइनल डेट की अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

इन दस्तावेज के बिना नहीं मिलेगा लाभ

खबर है कि दिवाली से पहले किसानों के खाते में अगली किस्त के 2000-2000 रुपए भेजे जा सकते है,इसको लेकर कृषि मंत्रालय ने तैयारियां शुरू कर दी है, अपात्रों के नाम लिस्ट से बाहर किए जा रहे है। ध्यान रहे योजना की किस्तों का लाभ लेने के लिए मोदी सरकार ने 3 दस्तावेजों को अनिवार्य किया है, ऐसे में जिन किसानों ने अबतक eKYC, भू सत्यापन और आधार लिंक नहीं करवाया है वे फटाफट अपडेट करवा लें अन्यथा किस्त से वंचित रह सकते है।इसके अलावा भरे गए आवेदन फॉर्म को भी अच्छी तरह से चेक कर लें, ताकी कोई जेंडर की गलती, नाम की गलती, आधार नंबर में गलती न हो, अन्यथा किस्त रुक सकती हैं।

जानिए कैसे करें eKYC 

  1. पीएम-किसान की आधिकारिक वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज के दाएं तरफ ईकेवाईसी विकल्प पर क्लिक करें।
  3. अब अपना आधार कार्ड नंबर और कैप्चा कोड डालें और सर्च पर क्लिक करें।
  4. आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  5. ‘Get OTP’ पर क्लिक करें और दिए गए बॉक्स में OTP दर्ज करें।

कैसे चेक करें ताजा स्टेटस

  • सबसे पहले किसान आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं। होमपेज पर Farmers Corner के सेक्शन में जाएं।
  • अब किसान Beneficiary List पर क्लिक करें।इसके बाद किसान अपने राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव का नाम दर्ज करें।
  • अब Get Report पर क्लिक करें और लिस्ट में अपना नाम चेक कर लें।
  • यदि ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिंडिंग के आगे ‘NO’ लिखा है। इसका मतलब है कि आप पीएम किसान योजना के पात्र नहीं है। अगर इन तीनों के आगे ‘YES’ लिखा है, तो आपको किस्त का लाभ मिल सकता है।
  • पीएम किसान योजना संबंधी किसी भी तरह की समस्या पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 के जरिए कॉन्टेक्ट कर सकते हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews