
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP) के लाखों निर्धन परिवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है।प्रधानमंत्री उज्जवला 2.0 योजना में अतिरिक्त एक करोड़ गैस कनेक्शन जारी किए जाएंगे, इसके तहत मध्यप्रदेश के 9 लाख निर्धन परिवारों को भी लाभ मिलेगा।प्रमुख सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण फैज अहमद किदवई ने बताया कि योजना के अंतर्गत नवीन गैस कनेक्शन जारी किये जाने पर समस्त पात्र हितग्राहियों को डिपॉजिट फ्री गैस कनेक्शन मिलेंगे। इसके साथ ही प्रथम रिफिल एवं गैस चूल्हा (हॉट-प्लेट) भी नि:शुल्क दिया जायेगा।
यह भी पढ़े.. MP Weather : 24 घंटे बाद लगेगी झमाझम की झड़ी, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
प्रमुख सचिव किदवई ने बताया कि उज्जवला 2.0 (PM Ujjwala 2.0 Scheme) के अंतर्गत राज्य सरकार (MP Government) द्वारा प्रदेश के 9 लाख परिवारों को गैस कनेक्शन प्रदाय करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पूर्व से तैयार ई-केवाईसी की संख्या 2 लाख 33 हजार है। प्रदेश में 38 ऐसे जिले हैं, जहाँ LPG कव्हरेज 90 प्रतिशत से कम है। ऐसे जिलों में प्राथमिकता के आधार पर e-KYC जमा कराई जा रही है। विकासखण्ड में लागू इस योजना का लाभ प्रवासी मजदूर, जो अन्य राज्यों से हैं, को भी दिया जायेगा। हितग्राही ई-केवाईसी में अधूरी जानकारी को उचित मूल्य दुकानदार के माध्यम से पूरी करा सकते हैं। आवेदक परिवार अपनी इच्छा अनुसार कम्पनी एवं गैस वितरक का चयन कर सकेगा।
प्रमुख सचिव किदवई ने बताया कि उज्जवला योजना के अंतर्गत ऐसी वयस्क महिला गैस कनेक्शन (gas connection) प्राप्त करने के लिये पात्र होंगी, जो गरीब गृहस्थी से संबंध रखती हैं एवं जिनकी गृहस्थी में किसी भी प्रकार का गैस कनेक्शन पहले से उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा ऐसे हितग्राही, जो SECC 2011 की सूची के अनुसार पात्र हों एवं अनुसूचित जाति और जनजाति गृहस्थी, प्रधानमंत्री आवास योजना, अंत्योदय अन्न योजना, वनवासी, अति पिछड़ा वर्ग, चाय और पूर्व चाय बागान जनजातियाँ, द्वीप एवं नदी द्वीप में निवासरत श्रेणी की महिलाएँ कनेक्शन का लाभ ले सकेंगी।
यह भी पढ़े… खुशखबरी: कर्मचारियों के डीए में 5% वृद्धि, सीएम ने की घोषणा, इतना होगा सैलरी में इजाफा
प्रमुख सचिव खाद्य किदवई ने बताया कि ऐसे चिन्हित परिवार, जिनके पास आधार नम्बर उपलब्ध नहीं है, मुखिया के साथ अन्य वयस्क सदस्यों को प्राथमिकता पर ‘आधार’ पंजीयन (Aadhaar Registration) कराना होगा। राज्य सरकार द्वारा पंजीयन कार्य को विशेष अभियान चलाकर पूरा किया जायेगा। जिन हितग्राहियों का बैंक खाता नहीं है, वे 7 दिन के अंदर बैंक खाता खुलवायेंगे। जन-धन बैंक खाते (Jan Dhan Bank Accounts) का उपयोग गैस कनेक्शन के लिये मान्य रहेगा।जिलों में गैस कनेक्शन प्राप्त करने के लिये शिविर लगाकर KYC प्रपत्रों की जाँच की जा रही है। गैस एजेंसी द्वारा आवेदन प्राप्त होने के 7 दिन के अंदर गैस कनेक्शन स्वीकृत किया जायेगा, जिसकी सूचना आवेदक के मोबाइल पर SMS के माध्यम से दी जायेगी। गैस कनेक्शन जन-प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित समारोह में प्रदाय किये जायेंगे।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

