MP में एक्टिव केस 43 हजार पार, कलेक्टर से बोले CM- सागर में क्यों बढ़ रही पॉजिटिविटी

सीएम शिवराज सिंह चौहान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। MP में पिछले 24 घंटे में 2182 नए केस सामने आए हैं और 72 की मौत हो गई। 7486 मरीज स्वस्थ हुए हैं, इसके बाद सक्रिय प्रकरणों की संख्या 43 हजार 258 रह गई है। इसी बीच आज बैठक में सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने कहा है कि 7 दिनों की औसत पॉजिटिविटी रेट 4.5% है तथा आज की पॉजिटीविटी दर 3.1% है। प्रदेश में कोरोना के प्रकरणों में तेजी से गिरावट आ रही है।

यह भी पढ़े.. 1 जून से सब नहीं खुलेगा, लागू रहेगी धारा 144, सीएम बोले- ऐसा हुआ तो होगा बड़ा विस्फोट

सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि अब MP के 45 जिलों में कोरोना संक्रमण 5% से कम है। संक्रमण की दृष्टि से प्रदेश का देश में 19 वाँ स्थान है। आगामी 31 मई तक प्रदेश में कोरोना संक्रमण शून्य करने के प्रयास किए जा रहे हैMP के सात जिलों इंदौर (8.6%), भोपाल (8.4%), सागर (7.3%), रतलाम (7%), रीवा (6.5%), सीधी (5.2%) तथा अनूपपुर (7.3 %) में ही 5% से अधिक साप्ताहिक औसत पॉजिटिविटी दर है। तीन जिलों इंदौर (623), भोपाल (433) तथा सागर (108 ) में 100 से अधिक नए प्रकरण आए हैं।

बैठक में सीएम ने सागर में संक्रमण के आंकड़ों पर चिंता जताते हुए सागर कलेक्टर से पूछा कि जब पूरे प्रदेश में कोरोना पॉजिटिविटी दर कम हो रही है, तो सागर की पॉजिटिविटी दर क्यों बढ़ रही है? कहाँ ढिलाई है? सागर की आज की पॉजिटिविटी दर 9.9% आई है तथा यहाँ नए 108 प्रकरण आए हैं। जिले में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने बीना रिफायनरी क्षेत्र पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़े.. Bank Holiday 2021: जल्द निपटा लें अपने जरुरी काम, जून में 9 दिन बंद रहेंगे बैंक

वही इंदौर जिले की समीक्षा के दौरान कलेक्टर को  निर्देश दिए कि वहाँ कोरोना संक्रमण तेजी से कम करने के लिए अतिरिक्त प्रयासों की आवश्यकता है। अभी प्रकरणों में गिरावट धीमी है। यदि ऐसा ही रहता है तो ‘अनलॉक’ करने पर संक्रमण बढ़ सकता है। वार्ड समितियों को सक्रिय किया जाए और संक्रमण रोकने के हर संभव प्रयास किए जाएँ। इंदौर की साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 8.6% तथा आज की पॉजिटिविटी दर 7.2% है। किल-कोरोना अभियान सर्वे के अंतर्गत शहरी क्षेत्र की पॉजिटिविटी दर 8.2% तथा ग्रामीण क्षेत्र की 3.4% है।

सीएम चौहान ने सभी कलेक्टर्स एवं पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सख्ती करें, परंतु जनता के साथ अभद्र व्यवहार नहीं होना चाहिए। कुछ प्रकरण आए हैं, जो शर्मनाक हैं। जनता के साथ शालीन व्यवहार होना चाहिए। निर्देश दिए कि अब प्रदेश में ऑक्सीजन की अतिरिक्त उपलब्धता है, अत: उद्योगों को उनके उपयोग के लिए ऑक्सीजन उपलब्ध कराएं।सभी जिलों में कोरोना की अधिक से अधिक टेस्टिंग की जाए, जिससे यथास्थिति का पता चलता रहे तथा उसके अनुरूप प्रयास किए जा सकें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews