
Bank Holidays 2024
April Bank Holiday 2024 : बैंक यूजर्स के लिए महत्वपूर्ण खबर है। अगर बैंक संबंधित कोई भी काम है तो फटाफट निपटा लें क्योंकि 31 मार्च से 17 अप्रैल के बीच 9-10 दिन बैंक बंद रहने वाले है। इसमें अलग-अलग राज्यों में होने वाले कई त्योहारों (रामनवमी, ईद आदि) की छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। बैंक बंद रहने के चलते चेकबुक और पासबुक समेत कई काम प्रभावित हो सकते है, हालांकि ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी,
अप्रैल 2024 में कब-कब बैंकों में रहेगी छुट्टी
- 1 अप्रैल 2024: सालाना अकाउंट क्लोजिंग की वजह से देश भर में बैंक बंद ।
- 5 अप्रैल 2024: बाबू जगजीवन राम के जन्मदिन और जमात उल विदा के मौके पर तेलंगाना,जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद।
- 7 अप्रैल 2024: रविवार के चलते देश भर में बैंक बंद रहेंगे.
- 9 अप्रैल 2024: गुड़ी पड़वा / उगाड़ी फेस्टिवल / तेलगु न्यू ईयर और पहले नवरात्रि के अवसर पर बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, हैदराबाद, पणजी और श्रीनगर में बैंक बंद
- 10 अप्रैल 2024: रमजान-ईद के मौके पर कोच्चि और केरल में बैंक बंद ।
- 11 अप्रैल 2024: ईद या ईद उल फितर के मौके पर चंडीगढ़, गंगटोक, कोच्चि को छोड़कर देश भर में बैंक बंद ।
- 13 अप्रैल 2024: महीने के दूसरे शनिवार के चलते देश भर में बैंक।
- 14 अप्रैल 2024: रविवारके चलते देश भर में बैंक बंद
- 17 अप्रैल 2024: रामनवमी के मौके पर चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद,अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, पटना, रांची,शिमला, मुंबई, जयपुर, कानपुर,लखनऊ और नागपुर में बैंक बंद ।
इन ऑनलाइन सेवाओं की ले सकते है मदद
- बैंक की छुट्टियों के दौरान कस्टमर्स ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग कर सकते है, क्योंकि यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking), इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) जैसी डिजिटल सेवाओं (Digital Banking) पर बैंक हॉलीडे का कोई असर नहीं होता है।
- यूजर्स UPI के द्वारा पैसे ट्रांसफर कर जा सकते हैं, वहीं कैश विड्रॉल के लिए आप एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- नेट बैंकिंग (Net Banking), एटीएम (ATM), डिजिटल पेमेंट के जरिए भी अपने काम कर सकते हैं।
- क्रेडिट, डेबिट कार्ड का भी आसानी से यूज कर सकते हैं। पैसों को आप एक खाते से दूसरे खाते में नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के जरिए ट्रांसफर कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

