Astrology: इन रत्नों को गलती से भी न पहनें एक साथ, कम होने के बदले बढ़ने लगेंगी परेशानियां

Gem Astrology

लाइफस्टाइल, डेस्क रिपोर्ट। ज्योतिषशास्त्र (Astrology) का पालन करते हुए अक्सर लोग अपनी उंगलियों में रत्न (Gems) धारण करते हैं। इसका उद्देश्य सिर्फ एक होता है कि वो अपने पर पड़ने वाले किसी दुष्प्रभाव (Side effects) को कम कर सकें। साथ ही रत्नों (Gems) से उनके उज्जवल भविष्य का मार्ग भी प्रशस्त हो। वैसे तो रत्न धारण करने से पहले अधिकांश लोग ज्योतिष की सलाह लेते ही हैं। कुछ लोग हैं जो बिना ज्योतिष की सलाह के अलग अलग रत्न धारण कर लेते हैं। ऐसा करते समय ये ध्यान रखना जरूरी है कि रत्नों के कुछ कॉम्बिनेशन (Combination) ऐसे हैं। जिनसे मुश्किलें कम होने की जगह बढ़ जाती हैं।

इसलिए ये जान लेना जरूरी है कि कौन से रत्न किसी दूसरे रत्न के साथ नहीं पहने जाने चाहिए।

मोती के साथ कौन से रत्न न पहनें

अगर आने मोती धारण किया है तो आप हीरा, पन्ना, गोमेद, लहसुनिया और नीलम जैसे रत्न नहीं पहन सकते। मोती धारण करने का अर्थ होता है कि जातक चंद्रमा से होने वाले दुष्प्रभाव कम करना चाहता है। दूसरे रत्नों का असर कुछ और होता है। जिस वजह से इन्हें साथ धारण करने से मानसिक तनाव हो सकता है।

Read More : MP : शासकीय ग्रामीण योजनाओं के बेहतर प्रदर्शन में भोपाल अव्वल, इंदौर दूसरे स्थान पर काबिज, जाने अपने जिले का हाल

पन्ना के साथ कौन से रत्न न पहनें

बुध के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए पन्ना धारण किया जाता है। इसके साथ पुखराज, मूंगा, मोती नहीं पहनना चाहिए। इन्हें साथ में पहनने से धन का नुकसान हो सकता है।

लहसुनिया के साथ क्या न पहनें

आपने लहसुनिया पहना है तो साथ में माणिक्य, मूंगा, पुखराज या मोती न पहनें। ऐसा करने से मुश्किलें और ज्यादा बढ़ने लगती हैं।

नीलम के साथ क्या न पहनें

शनि ग्रह का रत्न माना जाता है नीलम। नीलम के साथ माणिक्य, मूंगा, मोती और पुखराज नहीं पहनना चाहिए। ऐसा करने से दूसरे बुरे प्रभाव पड़ सकते हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews