Bank Holiday May 2023 : फटाफट निपटा लें जरूरी काम, 9 से 24 मई के बीच पूरे 9 दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंकिंग संबंधित काम होंगे प्रभावित!

bank holiday 2025

May Bank Holidays 2023 : सभी बैंक यूजर्स के लिए महत्वपूर्ण खबर है। अगर बैंक संबंधित कोई भी काम है तो फटाफट निपटा लीजिए, क्योंकि 9 मई से 24 मई के बीच 9 दिन बैंक बंद रहेंगे।  इसमें से कुछ छुट्टियां देशभर के बैंकों पर लागू होगा तो कुछ राज्य और क्षेत्र विशेष पर। इससे आपके चेक बुक पास बुक समेत सभी बैंकिंग संबंधित काम प्रभावित हो सकते है, हालांकि ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी।

ये सभी ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी

राहत की खबर ये है कि ऑनलाइन (Online transaction) सेवाएं Google Pay, Phone Pay, Paytm,इंटरनेट बैंकिंग (Online Transfer) सेवाएं जारी रहेगी, लेकिन चेकबुक-पासबुक के कामों पर असर पड़ सकता है। अगर आप कोई जरूरी काम निपटाना चाहते हैं तो नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए निपटा सकते हैं।एक खाते से दूसरे में पैसे ट्रांसफर करने के लिए आप यूपीआई (UPI) के भी यूज कर सकते हैं। नेट बैंकिंग (Net Banking), एटीएम (ATM), डिजिटल पेमेंट (Digital Payment) के जरिए भी अपने काम कर सकते हैं।क्रेडिट, डेबिट कार्ड का भी आसानी से यूज कर सकते हैं।

जानिए कितने दिन बंद रहेंगे

  1. 7 मई 2023 रविवार देशभर के बैंक बंद
  2. 9 मई 2023 गुरू रविन्द्र नाथ टैगोर जयंती है, जिसके चलते पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।
  3. 13 मई 2023 दूसरा शनिवार देशभर के बैंक बंद
  4. 14 मई 2023 रविवार देशभर के बैंक बंद
  5. 16 मई 2023 स्टेट डे गंगटोक
  6. 20 मई 2023 चौथा शनिवार देशभर में बैंक बंद
  7. 21 मई 2023 रविवार देशभर के बैंक बंद
  8. 22 मई 2023 सोमवार है,लेकिन महाराणा प्रताप गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान में बैंक बंद रहेंगे।
  9. 24 मई को काजी नजरूल इस्लाम जयंती के चलते त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews