Bank Holidays 2021 : सितंबर माह में पूरा 1 हफ्ता बंद रहेंगे बैंक, जल्द निपटा लें काम

bank holiday 2025

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  बैंक (bank) से संबंधित कोई काम है तो आज-कल में निपटा लें, क्योंकि 5 सितंबर से लेकर 26 सितंबर के बीच एक हफ्ता यानि  12 दिन बैंक बंद (Bank Holidays 2021) रहने वाले है। बैंक ग्राहक छुट्टियों के कारण बैंक शाखाओं में पैसा नहीं निकाल पाएंगे और न ही जमा कर पाएंगे। हालांकि इन दिनों एटीएम, मोबाइल बैंकिंग की सुविधा भी रहेगी।

यह भी पढ़े.. Transfer in MP : मध्य प्रदेश के वित्त विभाग में थोकबंद तबादले, यहां देखें लिस्ट

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) चालू वर्ष के प्रत्येक महीने के लिए बैंक अवकाश की सूची जारी करता है। सितंबर महीने में देश के अलग-अलग राज्यों में बैंकों के लिए सात अवकाश (Bank Holidays ) निर्धारित किए गए हैं। ये अवकाश 8, 9, 10, 11, 17, 20 और 21 तारीख को हैं। यदि इसमें शनिवार और रविवार को भी जोड़ दिया जाए, तो कुल छुट्टियां 12 हो जाती हैं।

यह भी पढ़े.. MP News : 2 पंचायत सचिव समेत 4 निलंबित, 2 CMO समेत 3 को शोकॉज नोटिस

इसमें 5 सितंबर, 12 सितंबर, 19 सितंबर और 26 सितंबर को रविवार है, इसलिए इन दिनों सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके अतिरिक्त 11 सितंबर को माह का दूसरा शनिवार है और 25 सितंबर को चौथा शनिवार है, इसलिए इन दिनों भी सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। मालूम हो कि 11 सितंबर को पणजी में गणेश चतुर्थी का दूसरा दिन भी मनाया जाएगा।

सितंबर महीने 12 छुट्टियों की लिस्ट:-

  • 5 September, 2021: रविवार, शिक्षक दिवस
  • 8 September, 2021: श्रीमंत शंकरदेव की तिथि
  • 9 September, 2021: तीज (हरितालिका)
  • 10 September, 2021: गणेश चतुर्थी/चतुर्थी पक्ष/विनायकर चतुर्थी की वजह से अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरू, भुवनेश्वर, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर, पणजी में बैंक बंद रहेंगे।
  • 11 September, 2021: गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन)/ दूसरा शनिवार
  • 12 September, 2021: रविवार
  • 17 September, 2021: कर्म पूजा
  • 19 September, 2021: रविवार
  • 20 September, 2021: इंद्रजात्रा
  • 21 September, 2021: श्री नारायण गुरू समाधि दिवस की वजह से कोच्चि और तिरूअनंनतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
  • 25 September, 2021: चौथा शनिवार
  • 26 September, 2021: रविवार
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews