भोपाल का होगा विकास, सड़कों पर चलेगी केबल कार, जनता को मिलेगा कई योजनाओं का लाभ, जानें यहाँ

भोपाल का होगा विकास, सड़कों पर चलेगी केबल कार, जनता को मिलेगा कई योजनाओं का लाभ, जानें यहाँ

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आज यानि 6 अगस्त 2022 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पार्षदों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भोपाल शहर में कई योजनाओं को शुरू करने की चर्चा की। इस दौरान भोपाल (Bhopal) की महापौर श्रीमती मालती राय और नवनिर्वाचित सदस्यों ने शपथ ग्रहण किया। सीएम ने कहा कि भोपाल में नागरिकों को बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। शहर हरा-भरा बनेगा, पेयजल और स्वच्छता के बेहतर प्रबंध भी किए जाएंगे। अलग-अलग योजनाओं के लिए प्राप्त धनराशि भी प्रदान किया जाएगा। बहुत जल्द शासन 5 वर्षीय विकास का रोड मैप भी जनता के सामने प्रस्तुत कर सकता है।

यह भी पढ़े… एक ही फिल्म में साथ नजर आएंगे अनिल कपूर और Taimur Ali Khan! हैरान कर देगा करीना के बेटे का किरदार

सीएम ने कहा कि भोपाल में नए फ्लायओवर शहर के अलग-अलग को जोड़ेंगे। बायपास मार्ग से करोंद चौराहा, टीटी नगर स्टेडियम के पीछे से लेकर नानके पेट्रोल पंप और रोशनपुरा चौराहे से होते हुए पॉलिटेक्निक कॉलेज चौराहे तक फ्लायओवर का निर्माण होगा। इस लिस्ट में राऊखेड़ी पंप हाउस से संत हिरदाराम नगर के विसर्जन घाट तक भी शामिल हैं। इसके अलावा काली मंदिर से अल्पना तिराहा-नादर बस स्टैंड होते हुए से नादरा बस स्टैंड होते हुए शाहजहाँनाबाद थाने तक एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण भी किया जाएगा।

यह भी पढ़े… MP News : लंपी वायरस से तड़पकर दम तोड़ रहे मवेशी, चिंता में पशु चिकित्सा विभाग, अलर्ट जारी

इतना ही नहीं भविष्य में सड़क परिवहन को और भी बेहतर बनाने के लिए मॉडर्न टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं मेट्रो ट्रेन का काम भी प्रगति में हैं। सीएम ने पेट्रोल और डीजल के स्थान पर सीएनजी के उपयोग से वाहनों को संचालित करने को प्राथमिकता देने की बात कही। ताकि शहर का पर्यावरण भी दूषित ना। कार्यक्रम के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भोपाल हाईटेक सिटी में तब्दील हो रहा है। धीरे-धीरे भोपाल मेट्रो सिटी में भी बदल रहा है। जो भी भोपाल आता है इसकी सुंदरता देखते ही मोहित हो जाता है।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान कहा की बहुत जल्द भोपाल गौरव दिवस भी मनाया जाएगा, ताकि बुनियादी सुविधाओं को मजबूत बनाया जा सके और विकास की रूपरेखा को जनता के सामने प्रस्तुत किया जा सके। उन्होंने जनता से “हर घर तिरंगा” अभियान में शामिल होने की भी अपील की।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews