इन कर्मचारियों पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई, तैयार की जा रही है लिस्ट, भत्ते में होगी कटौती!

Govt employee news

demo pic

जबलपुर, डेस्क रिपोर्ट। रेलवे (Indian Railways) एक बार फिर से अपने कर्मचारियों (Employees) पर सख्ती (Action) करने की तैयारी में है। दरअसल रेलवे ने गंभीरता से कर्मचारियों पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। वहीं वर्दी भत्ता (uniform allowance) लेने के बाद भी जो कर्मचारी यूनिफार्म (Uniform) नहीं पहन रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

जानकारी के मुताबिक रेलवे के वैसे कर्मचारी, जिन्होंने वर्दी भत्ता तो लिया है लेकिन यूनिफॉर्म पहनकर कार्यालय नहीं पहुंच रहे हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है। माना जा रहा है कि कार्मिक विभाग द्वारा वैसे कर्मचारियों का वर्दी भत्ता को बंद कर दिया जाएगा।

कार्मिक विभाग द्वारा 13 सितंबर 2021 को एक पत्र जारी किया गया। जिसके मुताबिक मंडल के सभी कार्यालय में जिन कर्मचारियों को वर्दी भत्ता उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्हें वर्दी पहन के कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश जारी किए गए थे। हालांकि आदेश की अवहेलना व्यापक रूप से की जा रही है। कर्मचारियों द्वारा वर्दी भत्ता लेने के बावजूद बिना वर्दी के कार्यालय में उपस्थिति दर्ज कराई जा रही है। जिसके बाद अब ऐसे कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा सकती है।

इसके साथ ही इन कर्मचारियों के वर्दी भत्ता को बंद किया जा सकते हैं। हालांकि माना जा रहा है कि इससे पहले एक बार पुनः इसके लिए कर्मचारियों को आदेश जारी किए जा सकते हैं। फिलहाल विभाग द्वारा ऐसे कर्मचारियों की लिस्ट मांगी जा रही है। सभी कार्यालय और कार्यस्थल पर कर्मचारियों को से लिस्ट की मांग की गई है। जो कर्मचारी आदेश की अवहेलना कर रहे हैं। उनके लिस्ट जल्द कार्मिक विभाग को भेजी जाएगी। जिसके बाद ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews