लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका, 2 पूर्व विधायक बीजेपी में शामिल, क्या दीपक जोशी की भी होगी घर वापसी?

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका, 2 पूर्व विधायक बीजेपी में शामिल, क्या दीपक जोशी की भी होगी घर वापसी?

MP Congress Leader Join BJP : लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं का दल बदल का सिलसिला तेजी से जारी है। आए दिन नेता मौके की नजाकत को समझते हुए पाला बदल रहे है। इसी क्रम में अब कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगने वाला है। मध्य प्रदेश कांग्रेस नेता और 2 पूर्व विधायकों ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है।

पन्ना के गुनौर से कांग्रेस विधायक रहे शिवदयाल बागरी और सागर जिले की खुरई सीट से विधायक रहे अरुणोदय चौबे बीजेपी में शामिल हो गए है। इसके अलावा अलीराजपुर जिले में 6 बार सरपंच और 3 बार जनपद सदस्य रहे भील नेता कमरू भाई ने भाजपा जॉइन कर ली। उन्होंने सीएम डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, न्यू जॉइनिंग टोली के संयोजक नरोत्तम मिश्रा, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, नागर सिंह चौहान, सागर की लोकसभा प्रत्याशी लता वानखेड़े मौजूद के सामने सदस्यता ली।

एक हफ्ते में कांग्रेस को दूसरा बड़ा झटका

खबर है कि पूर्व कांग्रेस विधायक अरुणोदय चौबे  ने एक दिन पहले रविवार को ही कांग्रेस से लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। उन्होंने फेसबुक पर लिखा  कि व्यक्तिगत कारणों से सागर लोकसभा सीट से अपना नाम वापस ले रहा हूं। पूर्व सीएम कमलनाथ और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को अवगत करा दिया है।बीते दिनों  वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व सांसद गजेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने बीजेपी का दामन थाम लिया था

दीपक जोशी भी जल्द होगी घर वापसी

  • मप्र के पूर्व सीएम स्‍वर्गीय कैलाश जोशी के बेटे दीपक फिर भाजपा में शामिल होने जा रहे है, हालांकि उनके आज सोमवार को ही बीजेपी में शामिल होने की अटकलें थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि रुक जाइए सब बताऊंगा।हालांकि उन्होंने ये स्पष्ट नहीं किया कि वे कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में जा रहे हैं।
  • दीपक के इस बयान के कई सियासी मायने निकाले जा रहे है कि क्या बीजेपी से बातचीत में कहीं कोई पेंच अटक गया है या फिर कांग्रेस उन्हें रोकने की कवायद में जुटी है।अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या दीपक कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में घर वापसी करेंगे या फिर कांग्रेस से लोकसभा चुनाव लड़ेगा। फिलहाल कुछ भी स्पष्ट नहीं है।
  • दीपक विधानसभा चुनाव 2023 से पहले 6 मई 2023 को कांग्रेस में शामिल हो गए थे, इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर निशाना भी साधा था। विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने भाजपा सरकार पर उनके पिता की उपेक्षा का आरोप लगाया था और कांग्रेस में शामिल हो गए थे।
  • इसके बाद कांग्रेस ने उन्हें खातेगांव विधानसभा सीट से टिकट दिया था, लेकिन हार गए । इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका खासा विरोध किया था, लेकिन अब 1 साल बाद फिर बीजेपी में घर वापसी करने जा रहे है।
  • दीपक जोशी ने अपना पहला विधानसभा चुनाव 2003 में बागली विधानसभा से लड़ा था और जीत दर्ज की। इसके बाद साल 2008 और 2013 में हाटपिपलिया से चुनाव लड़ जीत दर्ज की ।शिवराज सरकार में राज्य मंत्री भी रहे थे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews