केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, लाखों हितग्राहियों को मिलेगा लाभ, CM ने कहा- थैंक यू

केंद्र सरकार

भोपाल, रिपोर्ट| केंद्र की मोदी सरकार ने एक बार फिर मध्य प्रदेश को बड़ा तोहफा दिया है| केंद्र सरकार द्वारा उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को एक वर्ष में 12 सिलेंडरों के लिए 200 रूपए प्रति सिलेंडर सब्सिडी देने का निर्णय लिया है |सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस फैसले का स्वागत किया है|

Read More- इन कर्मचारियों को राज्य सरकार का तोहफा, न्यूनतम वेतन बढ़ाया, नई दरें 1 अप्रैल से होंगी लागू

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को एक वर्ष में 12 सिलेंडरों के लिए 200 रूपए प्रति सिलेंडर सब्सिडी देने का निर्णय अभिनंदनीय है। मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि इस अहम फैसले से देश में 9 करोड़ से अधिक उज्ज्वला योजना की माताओं-बहनों को सीधे लाभ प्राप्त होगा।

Read More: आज का इतिहास: 22 मई 1772 को हुआ था राजा राम मोहन का जन्म, जाने इनकी ज़िंदगी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य  

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्व स्तर पर उर्वरक की बढ़ती कीमतों के बावजूद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसानों के कल्याण के लिए बजट में एक लाख 5 हजार करोड़ रूपए की उर्वरक सब्सिडी के अलावा एक लाख 10 हजार करोड़ रूपए की अतिरिक्त राशि प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया है। मुख्यमंत्री  चौहान ने इस निर्णय के लिए प्रदेश के किसानों की तरफ से प्रधानमंत्री मोदी का आभार माना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews