सीएम मोहन यादव का बड़ा फैसला, ट्रक ड्राइवर से ‘औकात’ पूछने वाले शाजापुर कलेक्टर को हटाया, ऋजु बाफना बनीं नई कलेक्टर

Mohan cabinet meeting

CM Mohan Yadav removed Shajapur Collector : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बड़ा फैसला लेते हुए शाजापुर कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल हटा दिया है। उनके स्थान पर ऋजु बाफना को शाजापुर का नया कलेक्टर बनाया गया गया है। बता दें कि एक दिन पहले कलेक्टर का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें ट्रक डाइवर्स के साथ बैठक के दौरान वो गुस्से में एक ड्राइवर को डपटते हुए कह रहे थे कि ‘तुम्हारी क्या औकात है।’ ये वीडियो सामने आने के बाद अब राज्य सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए उन्हें हटा दिया है।

शाजापुर कलेक्टर पर गिरी गाज

शाजापुर कलेक्टर को हटाते हुए सीएम डॉ यादव ने कहा कि मंगलवार को शाजापुर में ट्रक ड्राइवर और जिला प्रशासन की बैठक में जिस प्रकार की भाषा बोली गई है, एक अधिकारी को ये भाषा बोलना उचित नहीं है। खासकर ये सरकार गरीबों की सरकार है। मोदी जी के नेतृत्व में हम गरीब उत्थान के लिए काम करते हैं। कोई कितना भी बड़ा अधिकारी हो, हर अधिकारी को सबके काम का सम्मान करना चाहिए और भाव का भी सम्मान करना चाहिए।, मनुष्यता के नाते ये भाषा हमारी सरकार में बर्दाश्त नहीं है।

सीएम ने कहा ‘मुझे पीड़ा हुई’

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं खुद मैं मजदूर परिवार का बेटा हूं और इस तरह की बात कतई स्वीकार्य नहीं है। उन्होने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि आगे अधिकारी इस बात का ध्यान रखेंगे और अगर कोई इस प्रकार की भाषा का प्रयोग करता है तो उस अधिकारी को मैदान में रहने का अधिकार नहीं है। उन्होने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि अब जो अधिकारी आएंगे वो भाषा का और व्यवहार का ध्यान रखेंगे। सीएम यादव ने कहा कि उन्हें इस बात की बहुत पीड़ा हुई है और वो इसे कभी क्षमा नहीं करेंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews