खुशखबरी: मध्य प्रदेश को मिली बड़ी सौगात, 1278 करोड़ की लागत से अपग्रेड होंगे राष्ट्रीय राजमार्ग, इन जिलों को होगा लाभ

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश वासियों के लिए खुशखबरी है। नए साल में केन्द्र की मोदी सरकार ने मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार को बड़ा तोहफा दिया है।केन्द्र सरकार ने मध्य प्रदेश दो राष्ट्रीय राजमार्गों को पेव्ड शोल्डर के साथ 2 लेन में अपग्रेड करने के लिए कुल 1277. 97 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है।इसके तहत प्रदेश के दो राष्ट्रीय राजमार्ग शहडोल-सागरटोला और पिछोर-दिनारा खंड पेव्ड शोल्डर के साथ दो लेन में अपग्रेड होंगे। इस सौगात के लिए सीएम डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय  मंत्री नितिन गडकरी का आभार माना है।

सीएम ने केन्द्रीय मंत्री को दिया धन्यवाद

सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है कि केंद्रीय सड़क परिवहन  मंत्री नितिन गडकरी ने MP में राष्ट्रीय राजमार्ग–543 के शहडोल-सागरटोला खंड को HAM मोड के तहत पेव्ड शोल्डर के साथ दो लेन में अपग्रेड करने के लिए 852 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी है। यह स्ट्रेच डिंडोरी और मंडला के पिछड़े इलाकों को शहडोल से कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। भीड़ वाले कस्बों, गांवों में बाईपास, रिअलाइनमेंट के प्रावधान और पहाड़ी, घाट खंडों में सुधार के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-543 पर यातायात का सुचारू प्रवाह सुनिश्चित होगा।

एमपी-यूपी की बढ़ेगी कनेक्टिविटी 

इस परियोजना से क्षेत्र का सामाजिक तथा आर्थिक विकास होगा। साथ ही कोयला और कृषि उत्पादों का परिवहन सुगम हो सकेगा।दूसरी परियोजना के तहत MP में राष्ट्रीय राजमार्ग- 346 के पिछोर-दिनारा खंड को पेव्ड शोल्डर के साथ दो लेन में अपग्रेड करने के लिए 425. 97 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी है। इस परियोजना से MP और UP के बीच कनेक्टिविटी में सुधार होगा। जिसकी MP में लम्बाई 334 .55 किमी है। यह राजमार्ग प्रसिद्ध चंदेरी किले को जोड़ता है । यह परियाजना झांसी के पास दिनारा (अंतिम बिंदु) पर राष्ट्रीय राजमार्ग 527 को पूर्व- पश्चिम कोरिडोर के साथ कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews