किसानों के लिए जरूरी खबर, राहत राशि स्वीकृत, जल्द खाते में आएंगे 3500 रुपए, निर्देश जारी

farmers

Farmers News :  झारखंड के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने मुख्यमत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत 1253 किसानों के लिए 438500 रुपए की राशि जारी कर दी है।इसके तहत प्रत्येक किसान के खाते में 3500 रुपए आएंगे।  रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा योजना के तहत पात्र किसानों को सूखा राहत राशि भुगतान करने को लेकर स्वीकृति प्रदान की गयी है।

1253 किसानों के खाते में 3500-3500 रुपए

प्रभात खबर के अनुसार उपायुक्त ने रांची के अपर बाजार के महावीर चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक को लाभुकों के बैंक खाता में आरटीजीएस के माध्यम से राशि ट्रांसफर करने का निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के पात्र किसानों को राहत राशि देने के लिए श्रेणी ‘क’ में कुल 1132 लाभुकों एवं श्रेणी ‘ग’ में कुल 121 लाभुक को 3500 हजार रुपये प्रति लाभुक की दर से कुल 43,85,500 रुपये के भुगतान की स्वीकृति प्रदान की गयी है। रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश जारी किया है।

क्या है सुखाड़ राहत योजना

गौरतलब है कि झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के द्वारा मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना शुरू की गई है। यह योजना सूखे से प्रभावित किसान परिवारों को राहत देने के लिए शुरू की गई है। इसके तहत किसानों को 3500 रुपए की प्रारंभिक सूखा राहत राशि देने दिया जाना तय है। झारखंड मुख्यमंत्री सूखाड़ राहत योजना के माध्यम से 30 लाख प्रभावित किसान परिवारों को लाभ दिया जाता है। कृषि विभाग द्वारा सुखाड़ का आकलन प्रतिवेदन के अनुसार राज्य में 22 जिलों के 226 प्रखंडों सूखे की चपेट में है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews