कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर, जल्द खत्म होगा बढ़े हुए डीए के एरियर का इंतजार, कब खाते में आएगी राशि? जानें नया अपडेट

राज्य के कर्मचारी संगठनों ने अब मोहन सरकार से 31 दिसंबर से पहले कर्मचारियों के खातों में एरियर की राशि का भुगतान करने की मांग की है। भुगतान ना होने से कर्मचारियों को 2480 से 25000 तक का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
EMPLOYEES DA Arrears

MP Employees DA Arrears :अक्टूबर अंत में प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने सरकारी कर्मचारियों का 3% महंगाई भत्ता बढ़ाया था जिसके बाद डीए 46 से बढ़कर 50% पहुंच गया है। नई दरें जनवरी 2024 से लागू की गई है, ऐसे में जनवरी से सितंबर तक का एरियर 4 किस्तों में दिया जाना है, इसकी पहली किस्त दिसंबर और दूसरी किस्त जनवरी में जानी होनी है, लेकिन अबतक पहली किस्त ही जारी नहीं हुई है,जिससे कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ने लगी है।

तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ का कहना है कि राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते का लाभ तो दे दिया, लेकिन प्रदेश के साढ़े 7 लाख कर्मचारियों को दिसंबर माह में मिलने वाले एरियर का भुगतान नहीं हुआ है और ना ही अभी तक कोषालय की साइट लॉग इन हुई है।एरियर का भुगतान न होने से कर्मचारियों को हर माह 2480 से 25000 तक का नुकसान उठाना पड़ रहा है। कर्मचारी संगठनों ने अब मोहन सरकार से 31 दिसंबर से पहले कर्मचारियों के खातों में एरियर की राशि का भुगतान करने की मांग की है।

यहां समझिए पूरा मामला

  • दरअसल, दिवाली से पहले मोहन यादव सरकार ने प्रदेश के 7.50 लाख सरकारी कर्मचारियों को तोहफा देते हुए 4% महंगाई भत्ता बढ़ाया था, जिसके बाद डीए 46% से बढ़कर 50% हो गया है।नई दरें जनवरी 2024 से लागू की गई है, ऐसे में जनवरी से सितंबर तक के एरियर का भुगतान 4 किस्तों में किया जाना है।
  • कोष एवं लेखा आयुक्त के नवंबर में जारी आदेश के तहत ,डीए एरियर की पहली किस्त दिसंबर 2024 ,दूसरी किस्त जनवरी 2025, तीसरी किस्त फरवरी 2025 और चौथी किस्त मार्च 2025 में दी जाएगी, लेकिन अबतक पहली किस्त का ही भुगतान नहीं किया गया है, जिसे कर्मचारी संगठनों ने 31 दिसंबर 2024 से पहले जारी करने की मांग की है।

एरियर जारी होने पर कितना मिलेगा लाभ

प्रथम श्रेणी के अधिकारियों को 19696 से 25000 रुपए तक ,द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों को 8976 से 13000 रुपए तक ,तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों को 3120 से 5500 रुपए तक और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को 2480 से 3500 रुपए तक का एरियर का लाभ पहली किश्त में मिलना है।

बिहार कर्मचारियों पेंशनरों को जनवरी में मिलेगा एरियर

  • बिहार के सरकारी कर्मचारियों पेंशनरों के बढ़े हुए महंगाई भत्ते के एरियर का इंतजार खत्म होने वाला है।खबर है कि एरियर दिसंबर के वेतन में एरियर को जोड़कर जनवरी में भुगतान किए जाने की तैयारी है।बता दे कि 14 नवंबर को हुई कैबिनेट बैठक में राज्य की नीतिश कुमार सरकार ने कर्मचारियों पेंशनर्स को तोहफा देते हुए डीए में तीन फीसदी वृद्धि की थी, जिसके बाद डीए 50 से बढ़कर 53 फीसदी हो गया है।
  • इसका लाभ एक जुलाई 2024 से देना तय किया गया था ,ऐसे में कर्मियों को जुलाई से दिसंबर यानि 6 महीने का एरियर मिलना है। नवंबर की सैलरी में बढ़े हुए डीए का लाभ दिसंबर में दे दिया गया है लेकिन एरियर जनवरी 2025 में दिए जाने की तैयारी है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews