MP के शासकीय कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, विभागीय परीक्षा की तारीख घोषित, एडमिट कार्ड पर अपडेट

government employees

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों के लिए काम की खबर है।मध्य प्रदेश शासन द्वारा ग्वालियर एवं चंबल संभाग के विभिन्न विभागों के कार्यरत सरकारी कर्मचारियों की डिपार्टमेंटल एग्जाम की तारीख घोषित हो गई है। यह परीक्षा 20 नवंबर को होगी, इसके लिए कर्मचारी प्रवेश पत्र विभागीय पोर्टल www.mptreasury.org से डाउनलोड कर सकते है।

यह भी पढ़े..MP Weather: पश्चिमी विक्षोभ समेत 3 सिस्टम एक्टिव, छाएंगे बादल, बारिश के आसार, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

दरअसल, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के विभिन्न विभागों के कार्यरत शासकीय कर्मचारी जिनका लेखा प्रशिक्षण शाला ग्वालियर से नियमित लेखा प्रशिक्षण पूरा हो गया है, उनके लिए 20 नवम्बर को विभागीय लेखा प्रशिक्षण परीक्षा आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा दोपहर 12 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक भोपाल स्थित राजीव गाँधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में होगी। सभी परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र विभागीय पोर्टल www.mptreasury.org पर अपलोड किए जायेंगे। यहीं से परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

यह भी पढ़े..IMD Alert: पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव, 10 राज्यों में बारिश की चेतावनी, पहाड़ों पर बर्फबारी, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

बता दे कि मध्य प्रदेश के शासकीय विभागों के लेखा प्रशिक्षण प्राप्त लिपिक वर्गीय कर्मचारियों की विभागीय परीक्षा नवम्बर माह में होगी। संचालनालय कोष एवं लेखा द्वारा आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म 30 सितम्बर तक भरे गए थे और अब परीक्षा आयोजन की जा रही है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews