PM Kisan : किसानों के लिए जरूरी खबर, अगली किस्त से पहले अपडेट करें ये डिटेल्स, खाते में आएंगे 2000, जानें किसे मिलेगा 14वीं किस्त का लाभ?

PM Kisan Samman Nidhi 15th installment

PM Kisan 14th Installment : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों को 13वीं किस्त का लाभ मिल गया है और 14वीं किस्त का इंतजार है। फिलहाल सरकार ने कोई तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अप्रैल से लेकर जून महीने के बीच किस्त के पैसे आ सकते हैं। संभावना है कि मई के अंत और जून के पहले सप्ताह में अगली किस्त किसानों के खाते में भेजी जा सकती है, हालांकि अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

दरअसल, पीएम किसान योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजना है, जिसके तहत अंतर्गत सालाना किसानों को 6000 रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2000-2000 रुपये की 3 किस्तों में दिया जाता है। यह राशि हर 4 महीनों में तीन किस्तों में भेजी जाती है। योजना के तहत, पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच, दूसरी 1 अगस्त से 30 नवंबर और तीसरी 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है, ऐसे में संभावना है कि मई-जून तक 14वीं किस्त किसानों के खाते में भेजी जा सकती है।

14वीं किस्त से पहले अपडेट करें डिटेल्स

पिछली बार ई-केवाईसी , भू-सत्यापन और आधार लिंक ना करवाने के चलते लाखों किसानों की 13वीं किस्त  अटक गई थी,  ऐसे में लाभार्थी किसान अगली किस्त से पहले  ई-केवाईसी , भू-सत्यापन और आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करवा लें, अन्यथा 13वीं किस्त की तरह 14वीं किस्त भी अटक सकती है। किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर ओटीपी बेस्ड ई-केवाईसी कर सकते हैं। आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर भी बायोमेट्रिक बेस्ड ई-केवाईसी करवा सकते हैं।

जानिए अगली किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं?

  1. सबसे पहले पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं।यहां आपको ‘बेनिफिशियरी स्टेटस’ वाला ऑप्शन दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है
  2. फिर आपको अपना योजना का रजिस्ट्रेशन नंबर या फिर अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
    फिर आप देखेंगे, तो आपको स्क्रीन पर कैप्चा कोड नजर आएगा।
  3. इस कैप्चा कोड को भरें और फिर सबमिट पर क्लिक करें।इसके बाद आप देखेंगे कि आपके सामने आपका स्टेटस आ गया है
  4. यहां आपको स्टेटस के सामने ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिडिंग के आगे लिखे हुए मैसेज को देखना है।
  5. ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिडिंग यानी इन तीनों के आगे अगर ‘यस’ लिखा है, तो आपको किस्त का लाभ मिल सकता है।
  6. अगर इन तीनों के आगे या फिर किसी एक के भी आगे ‘नो’ लिखा है, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।

ऐसे करें ई-केवाईसी

  1. पीएम किसान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट की दाईं तरफ e-KYC के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. अब आपको आधार नंबर दर्ज करें।
  4. इसके बाद में आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, उसे एंटर करें।
  5. इसके बाद ‘Submit’ पर क्लिक करें, अब आपकी e-KYC पूरा हो जाएगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews