MP: अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 7 जून से पहले अपडेट करें डिटेल्स, अटक सकता है वेतन

government employees

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। CM RISE SCHOOL: सीएम राइज स्कूलों में नियुक्त किए गए अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए काम की खबर है।लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को एमपी एजुकेशन पोर्टल पर जानकारी अपडेट करने के आदेश दिया है।

यह भी पढ़े..मशहूर गायक KK का निधन, लाइव परफॉर्मेंस के दौरान बिगड़ी थी तबियत, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुःख

लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश ने सीएम राइज स्कूल के अंतर्गत नियुक्त किए गए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जानकारी एमपी एजुकेशन पोर्टल पर अपडेट करने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही कहा है कि हाल ही में सीएम राइज के अंतर्गत नवीन प्रक्रिया के अनुसार पदस्थ किए गए अमले के ऑफलाइन आदेश जारी किए गए हैं। इन्हें तत्काल एमपी एजुकेशन पोर्टल पर अपडेट किए जाने की कार्रवाई संपादित की जाए।इनके आधाार पर ही कर्मचारियों के प्रमोशन, स्थानांतरण,संविलियर,वेतनमान एवं अन्य किसी भी प्रकार के प्रशासनिक काम किए जाते है, जिसमें बाधा आ सकती है।

यह भी पढ़े..हजारों पेंशनरों को बड़ी राहत, जून में 15000 तक बढ़कर आएगी पेंशन, अधिसूचना जारी, एरियर पर बड़ी अपडेट

आदेश में कहा गया है कि प्रारंभिक जानकारी संकुल प्राचार्य के माध्यम से भरकर भेजी जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा रिक्वेस्ट अप्रूव की जाएगी। सभी कर्मचारियों का वेतन एजुकेशन पोर्टल के पे-रोल सिस्टम 2.0 से जनरेट होने के बाद ही वेतन भुगतान की कार्रवाई की जाएगी। सही जानकारी अपडेट करने की जिम्मेदारी संकुल प्राचार्य की होगी। इसके लिए लास्ट डेट 7 जून 2022 निर्धारित की गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews