Ration Card : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, मिलेगा मुफ्त राशन-अतिरिक्त अनाज का लाभ, 30 सितंबर तक पूरी करनी होगी प्रक्रिया, 1 जुलाई से उपलब्ध होगी ये सुविधाएं

Ration card

Ration Card, Ration Card Benefit, Free Ration : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर है। केंद्र सरकार द्वारा राशन कार्ड धारकों को महत्वपूर्ण सुविधाएं दी जा रही है। इसके साथ ही राशन कार्ड के नियमों में भी बदलाव किया जा रहा है। यदि आप राशन कार्ड धारक हैं और सरकार की मुफ्त राशन योजना का लाभ उठा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की हो सकती है।

आधार और राशन कार्ड लिंक करने की तिथि अब 30 सितंबर

केंद्र सरकार द्वारा आधार कार्ड को राशन कार्ड से जोड़ने की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया गया है।राशन कार्ड धारकों के लिए आधार और राशन कार्ड लिंक करने की तिथि अब 30 सितंबर निर्धारित की गई है। हितग्राही 30 सितंबर तक आधार से राशन कार्ड को लिंक करा सकते हैं वही लिंकिंग स्थानीय उचित मूल्य की दुकान सहित पास के राशन कार्यालय में मुफ्त की जाएगी।

दरअसल आधार से राशन को लिंक करने की आखिरी तारीख को बढ़ाने की जानकारी उपभोक्ता मामले विभाग उपभोक्ता मामले खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा दी गई है। अंत्योदय अन्न योजना प्राथमिकता घरेलू योजना के तहत लाभ लेने वाले राशन कार्ड धारकों को आधार कार्ड और राशन कार्ड को जोड़ना अनिवार्य किया गया है। सफेद कार्ड रखने वाले को भी अपने राशन कार्ड को डिजिटलाइज करना होगा। उसके बाद ही उन्हें आधार से जोड़ा जाएगा।

वन नेशन वन राशन कार्ड पॉलिसी के जरिए राशन कार्ड को आधार से लिंक कराने पर जोर दिया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य राशन कार्ड में हो रही गड़बड़ी को रोकना है। कई लोग ऐसे हैं, जो पात्र ना होते हुए सरकार की मुफ्त राशन योजना का लाभ ले रहे हैं। इसके साथ ही गलत तरीके से दो से तीन राशन कार्ड बनवा कर उसका लाभ ले रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए यह प्रक्रिया अपनाई गई है।

राज्य सरकार का हितग्राहियों के लिए बड़ा फैसला

आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी तैयारी की गई है। नागरिक आपूर्ति मंत्री करुमूरी वेंकट नागेश्वर राव ने कहा कि 1 जुलाई से राज्य के सभी शहरी क्षेत्र में गेहूं का आटा वितरित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की शुरुआत चित्तूर जिले के पुंगनूर निर्वाचन क्षेत्र से की जाएगी। वहीं छोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए रॉयल सीमा जिले में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इसे लागू किया जाएगा। जिसमें सरकार द्वारा रागुल और ज्वार उपलब्ध कराए जाएंगे।

नए नियम के तहत सरकार ने 1 किलो गेहूं के आटे की पैकेट की कीमत ₹16 तय की है। वहीं खुले बाजार में गेहूं के आटे की कीमत ₹40 प्रति किलो है। उत्तरा जिले के श्रीकाकुलम, विजयनगरम, विशाखा अनाकापल्ली और अन्य नगरपालिका के शहरी क्षेत्रों में सब्सिडी वाले गेहूं के आटे का वितरण शुरू किया गया है। प्रत्येक राशन कार्ड धारकों जो 2 किलो का पैकेट उपलब्ध कराया जा रहा है। दूसरी और राज्य में गरीबों को छोटा अनाज उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए ज्वार और रगुल फिर से वितरित किया जा रहा है। प्रत्येक राशन कार्ड परिवार को 2 किलो रागु और 2 किलो ज्वार उपलब्ध कराया जाएगा। चावल में 2 किलो की कटौती करने के साथ ही इसके जगह उन्हें मोटा अनाज का वितरण किया जा सकता है।

गेहूं के आटे और फिंगर बाजरा की राज्यव्यापी आपूर्ति

आंध्र प्रदेश सरकार सरकार के नागरिक आपूर्ति मंत्री के वेंकेट नागेश्वर ने सफेद राशन कार्ड धारकों को बड़ी राहत दी है। इसके तहत इन राशन कार्ड धारकों के लिए गेहूं के आटे और फिंगर बाजरा की राज्यव्यापी आपूर्ति शुरू की गई है। राज्य के 128 नगर पालिका कस्बों में राशन कार्ड धारकों को ₹16 प्रति किलोग्राम की दर से सब्सिडी वाले गेहूं का आटा उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही बाद में इसे ग्रामीण क्षेत्रों तक बढ़ाए जाने की भी योजना तैयार की गई है।

बजट में 240 करोड रुपए आवंटित

ग्रामीण क्षेत्रों में से बढ़ाए जाने के साथ ही अन्य क्षेत्रों में से लागू किए जाने के लिए बजट में 240 करोड रुपए आवंटित किए गए हैं। वहीं सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सफेद राशन कार्ड धारक को गेहूं का आटा और बाजरा उपलब्ध कराया जाएगा। जिसका लाभ राशन कार्ड धारकों को मिलेगा

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews