
demo pic
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। चौथी बार सत्ता में आने के बाद से ही शिवराज सरकार का फोकस युवाओं के रोजगार पर बना हुआ है, यही कारण है कि आए दिन जिलेवार रोजगार मेले लगाए जा रहे है और सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा बैठके आयोजित कर प्रशासन और अधिकारियों को बड़े निर्देश दिए जा रहे है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के युवाओं (MP Youth Employment) के लिए खुशखबरी है।युवाओं के रोजगार के लिए शिवराज सरकार (MP Shivraj Government) ने बड़ी तैयारी की है। इसके लिए खरगोन जिले में 200 करोड़ रूपये की लागत से शुरू काटन मिलांज यार्न उत्पादन होगा और 3000 युवाओं को रोजगार मिलेगा।
यह भी पढ़े..MP: वातावरण में नमी बरकरार, 13 जिलों में बूंदाबांदी के आसार, जानें शहरों का हाल, मानसून पर भी बड़ी अपडेट
दरअसल, आज सोमवार सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास पर उद्योगपतियों से साप्ताहिक भेंट के अंतर्गत मराल ओवरसीज लिमिटेड के चेयरमैन शेखर अग्रवाल, एचईजी के कार्यकारी निदेशक मनीष गुलाटी और असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट मनोज ठक्कर से भेंट की । इस मौके पर सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश में यार्न और फ्रेबिक निर्माण उद्योग के विकास के लिए राज्य सरकार पूरा सहयोग प्रदान करेगी। नई इकाइयों की स्थापना से रोजगार भी सृजित होते हैं। इसके लिए आवश्यक सुविधाएं देने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।प्रदेश के जनजाति बहुल जिलों और उद्योगों के विकास की संभावनाओं वाले क्षेत्रों में नवीन औद्योगिक इकाइयाँ सम्पूर्ण अर्थ-व्यवस्था में सकारात्मक परिवर्तन लाती हैं।
यह भी पढ़े..सीएम शिवराज सिंह के 2 बड़े ऐलान, ऐसे मिलेगा लाभ, अधिकारियों-कर्मचारियों को लेकर बड़ा बयान
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रस्तावित निवेश के अंतर्गत खरगौन जिले के ग्राम खाल बुजुर्ग में विद्यमान टेक्सटाइल इकाई में उपलब्ध भूमि पर विस्तार के अंतर्गत काटॅन मिलांज यार्न उत्पादन प्रस्तावित है। प्रस्तावित पूंजी निवेश 200 करोड़ रुपए है। वर्तमान में कॉटन यार्न एवं कॉटन फ्रेबिक का उत्पादन किया जा रहा है। नवीन निवेश से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से करीब 3000 लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। रोजगार में महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। कॉटन मिलांज यार्न का उत्पादन जुलाई 2023 से प्रारंभ होने की आशा है। खरगौन में तीन दशक से मराल ओवरसीज लि.(एलएनजे भीलवाड़ा ग्रुप की कंपनी) संचालित है।
प्रस्तावित निवेश के अंतर्गत खरगौन जिले के ग्राम खाल बुजुर्ग, में विद्यमान टेक्सटाइल इकाई में उपलब्ध भूमि पर विस्तार के अंतर्गत काटॅन मिलांज यार्न उत्पादन प्रस्तावित है। प्रस्तावित पूंजी निवेश ₹200 करोड़ है। वर्तमान में कॉटन यार्न एवं कॉटन फ्रेबिक का उत्पादन किया जा रहा है।
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) May 30, 2022
नवीन निवेश से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से करीब 3000 लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। रोजगार में महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। कॉटन मिलांज यार्न का उत्पादन जुलाई 2023 से प्रारंभ होने की आशा है। खरगौन में तीन दशक से मराल ओवरसीज लि.(एलएनजे भीलवाड़ा ग्रुप की कंपनी) संचालित है।
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) May 30, 2022
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

