Madhya Pradesh: शिवराज सरकार की बड़ी तैयारी, 35641 गांवों को जल्द मिलेगा लाभ

mp cm shivraj

demo pic

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।आगामी चुनावों से पहले प्रदेश की शिवराज सरकार (MP Shivraj Government) का शासकीय योजनाओं पर विशेष फोकस बना हुआ है। सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा लगातार विकास कार्यों की समीक्षा और कामों में तेजी लाने के निर्देश दिए जा रहे है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश में केन्द्र की सबसे बड़ी योजनाओं में से एक जल जीवन मिशन का काम प्रगति पर है। अब तक स्कूल और आंगनवाडी समेत 49 लाख 32 हजार 223 ग्रामीण परिवारों तक नल से जल मुहैया करवाया जा चुका है। वही  35 हजार 641  ग्रामों की जल-प्रदाय योजनाएँ प्रगति पर है।

यह भी पढ़े.. PM Kisan: 11वीं किस्त पर आई नई अपडेट, इस दिन खाते में आएंगे 2000! करोड़ों किसानों को होगा लाभ

जल जीवन मिशन में प्रदेश के सभी ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन से जल उपलब्ध करवाने के लिए जल-प्रदाय योजनाओं के कार्य जारी हैं। अब तक 49 लाख 32 हजार 223 ग्रामीण परिवारों तक नल से जल मुहैया करवाया जा चुका है। जल परियोजनाओं का संचालन और संधारण ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों द्वारा किया जा रहा है। मिशन में ग्रामीण क्षेत्र में संचालित स्कूल और आँगनवाड़ी में भी नल कनेक्शन दिए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र के 70 हजार 163 स्कूल और 40 हजार 763 आँगनवाड़ी केन्द्रों में जल पहुँचाया जा चुका है, जो लक्षित संख्या का लगभग 60 प्रतिशत है।

मिशन में जल प्रदाय योजनाओं को पूरा कर 4 हजार 385 ग्रामों के शत-प्रतिशत घरों में नल कनेक्शन से जल की सुविधा दी जा चुकी है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और जल निगम प्रदेश में विभिन्न जल संरचनाओं पर निरंतर कार्य कर रहे हैं, जिससे शत-प्रतिशत ग्रामीण परिवारों तक जल पहुँचाना संभव हो सके। प्रदेश में ग्रामीण आबादी के आकलन के अनुसार एक करोड़ 22 लाख ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन दिए जाने का लक्ष्य है, इनमें 40 प्रतिशत से ऊपर लक्ष्य प्राप्त किया जा चुका है।

यह भी पढ़े.. Bank Holiday: 9 से 22 मई के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंकिंग संबंधित काम होंगे इफेक्ट!

प्रदेश के 35 हजार 641 ग्राम के हर घर में नल से जल प्रदाय करने के लिए निरंतर कार्य जारी है। इनमें 3637 ग्राम की जल-प्रदाय योजनाओं की 90 प्रतिशत, 2155 ग्राम की 80, 1794 ग्राम की 70 और 28 हजार 055 ग्राम की प्रगति 60 प्रतिशत से अधिक हो चुकी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews