छात्रों को बड़ी राहत, कक्षा 1 से 8वीं तक के लिए शीतकालीन अवकाश घोषित, अब इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

school winter vacation

School Winter Vacation/ Holiday 2023: स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। राजस्थान में लगातार बढ़ रही ठंड, कोहरे और शीतलहर के चलते राज्य सरकार ने स्कूलों को भी आगे तक बंद रखने का निर्णय लिया है। इस संबंध में जिलों के डीएम अपने अपने जिलों की स्थिति देखकर छुट्टियों में वृद्धि कर रहे है। इसी कड़ी में अब राजधानी जयपुर के बाद दौसा कलेक्टर ने सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में अब 8वीं कक्षा तक के बच्चों के अवकाश की अवधि बढ़ाकर 14 जनवरी तक कर दी गई है।

दौसा कलेक्टर ने   7 जनवरी तक स्कूलों के शीतकालीन अवकाश को अब एक सप्ताह और आगे बढ़ा दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर के 5 जनवरी के पत्र का हवाला देते हुए कलेक्टर कमर चौधरी ने आदेश जारी किया है।आदेश में बताया है कि आगामी दिनों में तापमान गिरने, कड़ाके की ठंड पड़ने व शीतलहर की अधिक संभावना को देखते हुए दौसा जिले के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में 8वीं क्लास तक के स्टूडेंट का 14 जनवरी तक अवकाश घोषित किया जाता है।

आंगनबाड़ी केन्द्रों में भी छुट्टी

शिक्षकों व अन्य संचालित परीक्षाओं का समय यथावत रहेगा। इन निर्देशों की अवहेलना करने वाले प्राइवेट व सरकारी स्कूलों के खिलाफ नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी। वही आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की छुट्टियां भी 16 जनवरी तक घोषित की गई है। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र तो खुलेंगे, लेकिन बच्चों की छुट्टियां होंगी। अगरी सर्दी तेज रही तो छुट्टियां और बढ़ाई जा सकती है।

पंजाब में भी 14 जनवरी तक स्कूल बंद

वही पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह ने शुक्रवार को स्कूलों में शीतकालीन अवकाश बढ़ाने की घोषणा की। पंजाब के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूल कक्षा 1 से 7 तक 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। हालांकि, आठवीं से बारहवीं कक्षा तक के सभी छात्र और प्राथमिक और माध्यमिक विभागों के शिक्षक स्कूलों में उपस्थित रहेंगे। सभी स्कूलों के खुलने का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। इससे पहले, पंजाब सरकार ने सभी सरकारी, निजी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 8 जनवरी तक बढ़ा दिया था।

चंडीगढ़ प्रशासन पहले ही बढ़ा चुका अवकाश

इससे पहले गुरुवार को चंडीगढ़ प्रशासन ने कड़ाके की सर्दी के बीच चंडीगढ़ के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों की शीतकालीन छुट्टियां बढ़ा दी हैं। कक्षा 8 तक के लिए शीतकालीन अवकाश 14 जनवरी तक और कक्षा 9 से 12 तक के लिए 9 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews