Ration Card : लाखों राशन कार्डधारकों के लिए बड़ी अपडेट, 3 महीने से पहले पूरी करें प्रक्रिया वरना लगेगा झटका, निरस्त होंगे कार्ड

Ration card

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। राशन कार्ड धारकों (Ration card holders) के लिए बड़ी खबर है। दरअसल यदि आप सरकार की फ्री राशन योजना (free ration scheme) का लाभ उठा रहे हैं तो यह खबर आपके बेहद काम की हो सकती है। राशन कार्ड में एक नवीन नियम तय किए गए। जिसके तहत यदि राशन कार्ड धारकों द्वारा अगले 3 महीने तक सरकारी राशन (government ration) नहीं दिया गया तो उनके राशन कार्ड को रद्द कर दिया जाएगा।

वही राशन कार्ड निरस्त होने की स्थिति में उसे फिर से बनवाना बेहद मुश्किल कदम होगा। इसलिए राशन कार्ड धारकों को सरकारी राशन लेना अनिवार्य होगा। दरअसल कई जिलों में देखने में आया है कि राशन कार्ड बनवाने का लक्ष्य पूरा किया जा चुका है। बावजूद इसके कई राशन कार्ड धारक सरकारी राशन का लाभ नहीं उठा रहे। ऐसे में कई जिलों में कई राशन कार्ड धारक ऐसे हैं, जिन्होंने बीते 3 महीने से राशन नहीं लिया है। जिस पर आपूर्ति विभाग ने अब कार्ड धारकों का सत्यापन कराकर उनके कार्ड निरस्त करने की कार्रवाई सुनिश्चित की है।

वही उनकी जगह पर उन पात्र लोगों को राशन कार्ड से राशन का लाभ दिया जाएगा, जो जिला और ब्लॉक मुख्यालय में लगातार राशन कार्ड बनवाने के लिए चक्कर काट रहे हैं। जानकारी के मुताबिक बीते दिनों खबर आई थी कि राशन कार्ड धारकों का निरस्तीकरण कार्यक्रम शुरू किया गया है। जिस पर यूपी सरकार ने स्पष्टीकरण दिया था। सरकार की तरफ से जारी आदेश के अनुसार अपात्रों को राशन कार्ड की लिस्ट से नाम काटा जाएगा और जरूरतमंद को ही फ्री राशन का लाभ दिया जाएगा।

Read More : अटल जी को भूली भाजपा, पैतृक निवास पर नहीं पहुंचा एक भी नेता, कांग्रेस ने श्रद्धासुमन अर्पित किये

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में ऐसे राशन कार्ड धारकों की पहचान की जा रही है। जिन्होंने पिछले 3 महीने से ज्यादा समय से अपने कार्ड के जरिए राज्य शासन द्वारा जारी राशन का लाभ नहीं दिया है। दरअसल 2011 की जनगणना के मुताबिक राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य पूरा किया जा चुका है। वहीं ऐसे में नए राशन कार्ड जारी नहीं हो पा रहे हैं।

बता दें कि केंद्र और राज्य सरकार की योजना के तहत राशन कार्ड धारकों को महीने में दो बार आसन का लाभ दिया जाता है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत एक व्यक्ति को 1 महीने में 5 किलो राशन उपलब्ध कराए जाते हैं। नवीन तैयारी की गई है। ऐसे में सभी राशन कार्ड धारकों को सलाह दी जाती है कि 3 महीने से पहले राशन की योजना का लाभ अवश्य ले। ऐसा नहीं करने की स्थिति में उनके राशन कार्ड को निरस्त किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews