MP Board 10th-12th Result : 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर, 22 फरवरी से कॉपियों का मूल्यांकन, इस दिन जारी होंगे नतीजे!

MP Board

MP Board 10th-12th Exam 2024 : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। लोकसभा चुनाव के चलते जिस तरह से इस बार बोर्ड परीक्षाएं एक माह पहले आयोजित की जा रही है, वैसे ही परीक्षा परिणाम भी एक माह पहले जारी किया जाएगा। इसके लिए 22 फरवरी से कॉपियों का मूल्यांकन कार्य शुरू हो जाएगा।संभावना जताई जा रही है कि 15 अप्रैल तक 10वीं-12वीं के नतीजे जारी कर दिए जाएंगे।

5 मार्च को होगा आखिरी पेपर

दरअसल, लोकसभा चुनाव के चलते मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 5-6फरवरी से कक्षा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई है, अबतक कई विषयों के पेपर हो चुके है। 10वीं परीक्षाएं 28 फरवरी तक और 12वीं के एग्जाम 5 मार्च तक चलेंगे। सभी पेपर सुबह 9 से दोपहर 12 बजे के बीच हो रहे है । 10वीं का आखिरी पेपर एनक्यूएसएफ और एआई तो 12वीं का आखिरी पेपर उर्दू और मराठी के होंगे।इसी बीच 10वीं-12वींं के रिजल्ट पर अपडेट आ गई है। मंडल का दावा है कि इस बार 15 अप्रैल तक नतीजे जारी कर दिए जाएंगे।

22 फरवरी से कॉपियों का मूल्यांकन

मंडल का कहना है कि बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों के मूल्यांकन की तैयारियां जोरों पर चल रही है। आंसरशीट्स के मूल्यांकन के लिए उन्हें जिला मुख्यालयों में पहुंचाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 22 फरवरी से कॉपियों के मूल्यांकन का पहले चरण का काम शुरू हो जाएगा। हर दिन करीब 2500 से 3000 उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का लक्ष्य तय किया है। इस साल दोनों कक्षाओं में करीब 17 लाख विद्यार्थी शामिल हुए हैं।

15 अप्रैल तक जारी हो सकता है रिजल्ट

शुरुआती दौर में कॉपी चेकिंग में उन टीचरों की ड्यूटी लगाई जाएगी जो परीक्षा में व्यस्त नहीं हैं। जिनकी ड्यूटी पहले से ही एग्जाम में लगी है, उन्हें लास्ट फेज में मूल्यांकन में लगाया जाएगा।  कॉपियों की जांच पूरी होते ही छात्रों को मिले नंबर एमपी बोर्ड के ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड होंगे, फिर उसके आधार पर एमपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2024 तैयार किया जाएगा।मंडल का दावा है कि 15 अप्रैल तक दोनों कक्षाओं का परिणाम जारी कर दिया जाएगा।रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र मंडल की वेबसाइट mpbse.nic.in पर नतीजे चेक कर पाएंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews